comscore

Realme 16 5G की पहली सेल आज से होगी शुरू, जानिए कीमत और ऑफर्स

Realme 16 5G की आज से भारत में सेल शुरू होगी। यह स्मार्टफोन दमदार बैटरी, शानदार कैमरा और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 06, 2026, 11:13 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Realme ने अपना नया फोन Realme 16 5G भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च कर दिया था और आज यानी 6 अप्रैल को इसकी पहली सेल शुरू होगी। यह फोन दोपहर 12 बजे से Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। कंपनी ने इससे पहले Realme 16 Pro और 16 Pro+ मॉडल भी पेश किए थे और अब यह सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है। इस फोन में बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन जैसे कई खास फीचर्स दिए गए हैं। news और पढें: Realme 16 5G सेल्फी मिरर के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

कीमत और ऑफर्स

Realme 16 5G की कीमत की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ ₹31,999 में आता है, वहीं 8GB/256GB वेरिएंट ₹33,999 और 12GB/256GB वेरिएंट ₹36,999 में उपलब्ध है। कंपनी ग्राहकों को खास ऑफर्स भी दे रही है, जिसमें ₹2000 तक का बैंक डिस्काउंट और ₹6000 तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। news और पढें: Realme 16 5G Price: भारत आ रहा Selfie Mirror वाला फोन, कितनी होगी कीमत?

डिस्प्ले और प्रोसेसर

फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.57-inch की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इससे यूजर्स को शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है, साथ ही इसमें 3000Hz का टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। news और पढें: Realme 16 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, बैक पर मिलेगा खास "Selfie Mirror"

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कैमरा, बैटरी और खास फीचर्स

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है। इसके साथ 60W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट में भी 50MP का कैमरा मिलता है, खास बात यह है कि इसमें ‘Selfie Mirror’ फीचर दिया गया है, जिससे आप रियर कैमरा से भी आसानी से सेल्फी ले सकते हैं। इसके अलावा फोन में IP69 प्रोटेक्शन, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3 और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल हैं।