comscore

OPPO K13x 5G: 50MP कैमरे वाले धांसू फोन की पहली सेल, मिलेंगी जोरदार डील

OPPO K13x 5G की पहली सेल आज शुरू होने वाली है। इस स्मार्टफोन पर सस्ती EMI के साथ बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 50MP कैमरे से लेकर 128GB तक की स्टोरेज दी गई है।

Published By: Ajay Verma | Published: Jun 27, 2025, 08:42 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

OPPO K13x 5G की बिक्री आज यानी 27 जून से शुरू होने वाली है। इस स्मार्टफोन को दोपहर 12 बजे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart से खरीदा जा सकेगा। बता दें कि यह K-सीरीज का बजट स्मार्टफोन है। इस हैंडसेट में स्मूथ फंक्शनिंगके लिए Dimensity 6300 प्रोसेसर और 8GB रैम दी गई है। इसकी स्टोरेज 128GB है। फोटोग्राफी के लिए 50MP का कैमरा दिया गया है। यह Android 15 से लैस OS पर काम करता है। news और पढें: लॉन्च से पहले सामने आए OPPO Find X9s Pro के फीचर्स, 7000mAh बैटरी के साथ देगा दस्तक

फोन की कीमत और ऑफर

Oppo K13x 5G तीन स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इस स्मार्टफोन के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। वहीं, इसके टॉप मॉडल यानी 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। news और पढें: मात्र 1083 रुपये महीना देकर खरीदें OPPO K13 5G फोन, सस्ते में मिलेंगे 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स

अब डिवाइस पर मिलने वाली डील पर नजर डालें, तो दिग्गज बैंकों के डेबिट व क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन पर कैशबैक और 818 रुपये की EMI भी मिलेगी।

OPPO K13x 5G के स्पेसिफिकेशन

  • HD+ स्क्रीन
  • MediaTek Dimensity 6300
  • 50MP कैमरा
  • 128GB स्टोरेज
  • 8GB रैम
  • 6000mAh बैटरी
  • 45W फास्ट चार्जिंग
  • Android 15

OPPO K13x MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसमें Android 15 पर काम करने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। इसके अलावा, नए डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसका साइज 6.67 इंच है।

शानदार फोटो खींचने के लिए ओप्पो के स्मार्टफोन में 50MP का मेन लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए हैंडसेट के फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है। इसके साथ फोटो, नाइट, पोट्रेट और स्लो-मोशन जैसे कई कैमरा फीचर्स दिए गए हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

अन्य फीचर्स

ओप्पो के13एक्स में 6000mAh की बैटरी है। इसको 45W फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसको IP65 की रेटिंग दी गई है। इसकी बॉडी बहुत मजबूत है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम कार्ड स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और USB-C पोर्ट दिया गया है।