Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Dec 03, 2024, 08:14 AM (IST)
Oppo Find X8 Series को पिछले महीने लॉन्च किया गया था। आज यानी 3 दिसंबर 2024 को इस स्मार्टफोन सीरीज की पहली सेल है, जो Flipkart पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस लाइनअप में दो डिवाइस Oppo Find X8 और Oppo Find X8 Pro आते हैं। दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोटो क्लिक करने के लिए दोनों में 50MP का रियर कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके अलावा, फाइंड एक्स 8 और एक्स 8 प्रो में 80W फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है। और पढें: सिर्फ 491 रुपये हर महीने देकर घर लाएं 6000mAh बैटरी वाला Oppo K13x 5G, Amazon का Discount offer न करें मिस
Oppo Find X8 फोन 12GB+256GB स्टोरेज और 16GB+512GB स्टोरेज मॉडल में अवेलेबल है। इनकी कीमत 69,999 रुपये और 79,999 रुपये है। इसके प्रो वेरिएंट यानी फाइंड एक्स 8 प्रो के 16GB+512GB स्टोरेज मॉडल को 99,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। और पढें: Vivo T4 5G यहां हुआ 2300 रुपये सस्ता, कम दाम में 7300mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाले फोन को खरीदने का चांस
इस पर HDFC, SBI समेत कई बैंकों की ओर से 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 6000 रुपये का अतिरिक्त ऑफ मिल रहा है। इसके अलावा, हैंडसेट्स पर नो-कॉस्ट EMI भी दी जा रही है।
Oppo Find X8 और X8 Pro लेटेस्ट Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर काम करते हैं। फाइंड एक्स 8 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन 1256 x 2760 पिक्सल है। एक्स 8 प्रो में 2780 × 1264 पिक्सल रेजलूशन वाली 6.78 इंच की एमोलेड स्क्रीन मिलती है। इन दोनों का रिफ्रेश रेट 120Hz है। पावर के लिए बेस और टॉप मॉडल में क्रमश: MediaTek Dimensity 9400 व Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दी गई है।
ओप्पो फाइंड एक्स 8 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का प्राइमरी, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो सेंसर मौजूद है। एक्स 8 प्रो में 50MP का मेन, 3एक्स जूम सपोर्ट करने वाला 50MP का टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए दोनों में 32MP का कैमरा दिया गया है।
Oppo Find X8 5630mAh बैटरी से लैस है। इसकी बैटरी को 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसके टॉप मॉडल में 80 वॉट सुपर फ्लैश चार्ज सपोर्ट करने वाली 5910mAh की दमदार बैटरी दी गई है। दोनों में वाईफाई, 5जी, 4जी VoLTE, डुअल सिम स्लॉट, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स मिलते हैं।