Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jul 16, 2024, 08:35 AM (IST)
Moto G85 5G की आज यानी 16 जुलाई 2024 को पहली सेल है, जो कि दोपहर 12 बजे से शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर लाइव होगी। इस सेल के दौरान फोन पर डिस्काउंट से लेकर किफायती ईएमआई तक ऑफर की जाएगी। मुख्य फीचर की बात करें, तो फोन में 12GB रैम दी गई है। इसमें 50MP का कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलती है। स्मार्टफोन में 32MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। और पढें: सिर्फ 491 रुपये हर महीने देकर घर लाएं 6000mAh बैटरी वाला Oppo K13x 5G, Amazon का Discount offer न करें मिस
Moto G85 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। इसका 12GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में मिल रहा है। दोनों मॉडल पर 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही, 2,000 रुपये प्रति माह की ईएमआई मिल रही है। और पढें: Vivo T4 5G यहां हुआ 2300 रुपये सस्ता, कम दाम में 7300mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाले फोन को खरीदने का चांस
Moto G85 5G का वजन 172 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.59 एमएम है। इस डिवाइस में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी स्क्रीन 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस पर Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन ग्लास लगा है।
स्मूथ फंक्शनिंग के लिए मोटो जी85 में क्वालकॉम की Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट दी गई है। इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वहीं, यह डिवाइस Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन में 8MP मैक्रो और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ OIS सपोर्ट करने वाला 50MP का कैमरा दिया है। वहीं, डिवाइस के फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है, जिससे बढ़िया सेल्फी क्लिक की जा सकती है।
Moto G85 फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह फुल चार्ज में 90 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं। सुरक्षा के लिहाज से फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा दी गई है। इसके अलावा, हैंडसेट में डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।
मोटो रेजर 50 अल्ट्रा को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी गई है। इसमें कवर स्क्रीन 4 इंच और मेन डिस्प्ले 6.9 इंच का है। इन दोनों डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। पावर के लिए डिवाइस में Snapdragon 8s Gen 3 चिप समेत 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।