comscore

7300mAh जंबो बैटरी वाले iQOO Z10 की सेल भारत में शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

IQOO Z10 फोन की सेल फाइनली आज से भारत में शुरू हो गई है। यह फोन 7300mAh बैटरी के साथ आता है। यहां जानें फोन की कीमत और सेल ऑफर से जुड़ी सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Apr 16, 2025, 01:46 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

iQOO Z10 फोन की पहली सेल भारत में शुरू हो गई है। इस फोन को iQOO Z10x के साथ भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। आइकू जेड10एक्स फोन की सेल 22 अप्रैल को शुरू होगी। वहीं, आइकू जेड10 फोन की सेल आज 16 अप्रैल से भारत में शुरू हो चुकी है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह 7300mAh जंबो बैटरी के साथ आने वाला भारत का पहला फोन है। इसके अलावा, फोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है। यहां जानें फोन की कीमत, सेल ऑफर व फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स। news और पढें: Best Smartphones under 15000: मम्मी-पापा के लिए बेस्ट रहेंगे ये बजट फोन, मिलेगी 6400mAh बैटरी

iQOO Z10 sale in India

कंपनी ने iQOO Z10 फोन की सेल भारत में आज 16 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू कर दी है। इस फोन को आप Amazon व iQOO वेबसाइट के जरिए खरीद सकेंगे। कीमत की बात करें, तो फोन में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। वहीं, इसका एक 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 25,999 रुपये है। news और पढें: 4000 की तगड़ी छूट पर मिल रहा iQOO 15 फोन, खरीदने के लिए अभी लपकें फाडू Offer

सेल ऑफर की बात करें, तो फोन को ICICI Bank व SBI कार्ड के जरिए 2000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इसके साथ यूजर्स को 2000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। इस फोन में Glacier Silver और Stellar Black दो कलर ऑप्शन मिलते हैं।

iQOO Z10 specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो iQOO Z10 फोन में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इस फोन में आपको 500 Nits की मैक्स ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर से लैस है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 7300mAh की है, जिसके साथ आपको 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।