comscore

Infinix Note 60 Pro की भारत में पहली सेल शुरू, जानें कीमत, ऑफर्स और फीचर्स

Infinix ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro लॉन्च कर दिया है और इसकी पहली सेल आज Flipkart पर शुरू हो चुकी है, साथ ही इस पर लॉन्च ऑफर्स और डिस्काउंट भी मिल रहे हैं। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 20, 2026, 01:31 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Infinix ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro की पहली सेल शुरू कर दी है। यह फोन आज दोपहर 12 बजे से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इसे हाल ही में लॉन्च किया था और अब यह ओपन सेल में आ चुका है। इसकी शुरुआती कीमत ₹31,999 रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत ₹34,999 है, लॉन्च ऑफर्स के तहत बैंक कार्ड्स पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे ग्राहक इसे और सस्ते में खरीद सकते हैं। news और पढें: Infinix Note 60 Pro फोन Active Matrix Display के साथ भारत में लॉन्च, साथ में मिलेगी 6500mAh बैटरी

कीमत और ऑफर्स

कीमत और ऑफर्स की बात करें तो 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला मॉडल ₹31,999 में मिलता है, जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹34,999 में उपलब्ध है। Axis Bank, ICICI Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹3000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा पुराने फोन के बदले में ₹2000 तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। कंपनी की तरफ से एक खास ऑफर भी है जिसमें MagPower Speaker (कीमत ₹3999) फ्री मिल रहा है, साथ ही एक साल के लिए फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट सर्विस भी दी जा रही है, जो यूजर्स के लिए बड़ा फायदा है। news और पढें: Infinix Note 60 Pro इस तारीख को होगा लॉन्च, कंपनी ने कलर ऑप्शन और फीचर्स किए कंफर्म

डिस्प्ले और प्रोसेसर

डिजाइन और परफॉर्मेंस की बात करें तो Infinix Note 60 Pro में 6.78-inch का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका ब्राइटनेस लेवल 4500 निट्स तक जाता है, जिससे धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है। फोन में कर्व्ड डिस्प्ले और Gorilla Glass प्रोटेक्शन दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक और मजबूती दोनों देता है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। news और पढें: Infinix Note 60 Pro की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, बैक पर मिलेगा Active Matrix डिस्प्ले

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

बैटरी, कैमरा और बाकी फीचर्स

इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, साथ ही 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 13MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और HDR फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह Android 16 पर आधारित XOS 16 पर चलता है और इसमें AI असिस्टेंट भी दिया गया है। कंपनी ने 3 Android अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।