comscore

Honor Days Sale on Amazon: पहली बार इतना सस्ता हुआ 200MP कैमरा फोन, मौका सिर्फ 7 मार्च तक

Honor Days सेल Amazon पर लाइव हो चुकी है। यह सेल 3 मार्च से 7 मार्च तक लाइव रहेगी। सेल के दौरान HONOR ब्रांड के डिवाइस को तगड़े डिस्काउंट के साथ घर ला सकते हैं। इनमें 200MP व 108MP कैमरा के साथ आने वाले HONOR 90 और HONOR X9b 5G फोन शामिल हैं।

Published By: Manisha | Published: Mar 03, 2024, 02:36 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Amazon पर शुरू हुई Honor Days Sale
  • 7 मार्च तक लाइव रहेगी सेल
  • सेल में फोन व टैब पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Honor Days Sale on Amazon: अमेजन पर आज 3 मार्च से Honor Days Sale की शुरुआती हो गई है। यह सेल 7 मार्च तक लाइव रहेगी। सेल के दौरान आप Honor ब्रांड्स के स्मार्टफोन व टैब के डिवाइस को कम से कम दाम में घर ला सकते हैं। Honor स्मार्टफोन की बात करें, तो भारतीय मार्केट में फिलहाल दो ही स्मार्टफोन HONOR X9b 5G और HONOR 90 आते हैं। HONOR 90 फोन 200MP बैक कैमरा के साथ आता है। वहीं, HONOR X9b 5G को कम दाम में 108MP कैमरा के साथ पेश किया गया है। यहां देखें सेल में मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स। news और पढें: 4000 की तगड़ी छूट पर मिल रहा iQOO 15 फोन, खरीदने के लिए अभी लपकें फाडू Offer

HONOR X9b 5G

HONOR X9b 5G फोन को कुछ समय पहले ही भारत में लॉन्च किया गया है। इस फोन को अमेजन की Honor Days Sale के दौरान 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह दाम फोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल का है। साथ ही ICICI बैंक कार्ड के जरिए फोन पर अलग से 3000 रुपये तक का ऑफ मिल रहा है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 5MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5800mAh की है। news और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात

HONOR 90

HONOR 90 को Amazon की Honor Days Sale के दौरान 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह दाम फोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल का है। साथ ही इस फोन पर भी ICICI बैंक कार्ड के जरिए फोन पर अलग से 3000 रुपये तक का ऑफ मिल रहा है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

HONOR Pad X9

HONOR Pad X9 के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल को अमेजन की सेल के दौरान 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड के जरिए इस पर 1299 रुपये तक का ऑफ मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो इस टैब में 10.1 इंच का डिस्प्ले, MediaTek MT8786 8 प्रोसेसर, 4GB RAM औप 64GB स्टोरेज मिलती है।

 

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource