Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 19, 2023, 06:13 PM (IST)
Amazon Offers on Headphones: शॉपिंग साइट अमेजन इंडिया पर फिलहाल कोई सेल नहीं चल रही है, लेकिन फिर भी मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, ईयरबड्स और हेडफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर ऑफर दिए जा रहे हैं। यदि आप अपने लिए कम बजट में अच्छी साउंड क्वालिटी वाले हेडफोन तलाश रहे हैं, तो हम आपको इस खबर के जरिए चुनिंदा वायरलेस हेडफोन के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अमेजन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से कम कीमत पर खरीद सकते हैं। चलिए ब्लूटूथ हेडफोन की कीमत और मिलने वाली डील के बारे में नीचे जानते हैं… और पढें: Vivo V70 5G को खरीदने का अभी सुनहरा चांस, इन शॉपिंग साइट पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ZEBRONICS के हेडफोन में ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। इसमें वॉइस असिस्टेंट के साथ-साथ मल्टी-फंक्शन, वॉल्यूम बटन और AUX मिलता है। जबरदस्त साउंड क्वालिटी के लिए हेडफोन में दमदार ड्राइवर दिए गए हैं। इसके अलावा, हेडफोन में माइक के साथ 30 घंटे चलने वाली बैटरी दी गई है। इसे अमेजन से केवल 1,299 रुपये में खरीदा जा सकता है। और पढें: जेब पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, 2500 से कम महीना देकर घर लाएं धाकड़ फीचर्स वाले धांसू Smartphones
Infinity के हेडफोन में दमदार बैटरी मौजूद है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 72 घंटे चलती है। इसमें नॉर्मल और डीप बास के लिए डुअल Equalizer मोड दिए गए हैं। शानदार साउंड के लिए हेडफोन में 36mm के ड्राइवर मिलते हैं। साथ ही, हेडफोन में क्विक चार्ज की सुविधा भी मिलती है। इसमें 3 बटन लगे हैं। अमेजन पर यह हेडफोन 1,299 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इसपर 118 रुपये की ईएमआई दी जा रही है।
boat Rockerz 450 कंपनी के शानदार हेडफोन्स में से एक है। इस हेडफोन में 40mm के डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं, जो HD ऑडियो प्रोड्यूस करते हैं। इसमें इंटीग्रेटेड कंट्रोल के साथ डुअल म्यूजिक मोड मिलते हैं। इसके अलावा, हेडफोन में दमदार बैटरी दी गई है। इसको लेकर दावा किया गया है कि हेडफोन की बैटरी फुल चार्ज में 15 घंटे का प्लेबैक टाइम ऑफर करती है। इसकी असल कीमत 3,990 रुपये है, लेकिन अमेजन से इसे 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस हेडफोन पर 136 रुपये की ईएमआई भी ऑफर की जा रही है।