Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 15, 2023, 08:19 PM (IST)
Double Door Refrigerators on Amazon: आज के समय में ज्यादातर लोग डबल-डोर वाला फ्रिज लेना पसंद करते हैं, क्योंकि इनमें ज्यादा स्पेस मिलता है। साथ ही, इन फ्रिज में मल्टी-एयर फ्लो जैसे लेटेस्ट फीचर मिलते हैं। ये फ्रिज एनर्जी एफिशिएंट होते हैं। अगर आप भी नया डबल डोर फ्रिज खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको Amazon पर उपलब्ध कुछ चुनिंदा रेफ्रिजरेटर के बारे में बताने जा रहे हैं। इन फ्रिज पर अमेजन दमदार डिस्काउंट ही नहीं बल्कि एक्सचेंज ऑफर व नो-कॉस्ट ईएमआई भी दे रहा है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं फ्रिज पर मिलने वाले ऑफर के बारे में… और पढें: 007 First Light के बाद बड़ा बदलाव, अब Amazon बनाएगा नए James Bond गेम्स
गोदरेज के इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर की कीमत 24,990 रुपये है। इसकी असल कीमत 32,500 रुपये है। इस रेफ्रिजरेटर पर HDFC बैंक 1000 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा, फ्रिज पर 2,970 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 1,212 रुपये की ईएमआई दी जा रही है। इस फ्रिज की कैपेसिटी 244 लिटर है। इसको 3 स्टार की रेटिंग मिली है। यानी कि यह बिजली की खपत कम करता है। इसमें कूल बैलेंस टेक्नोलॉजी दी गई है, जो खाने को खराब नहीं होने देती है। इसके अलावा, फ्रिज में अपडेटेड एयर फ्लो सिस्टम मिलता है। और पढें: 10,000 रुपये से कम में मिल रहे दमदार Air Coolers, गर्मी हो जाएगी छूमंतर
एलजी का यह फ्रिज अमेजन इंडिया पर 37,990 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है। इस फ्रिज की कीमत में 19 प्रतिशत की छूट शामिल है। इसके अलावा, रेफ्रिजरेटर पर 2000 रुपये का डिस्काउंट कूपन दिया जा रहा है। साथ ही, फ्रिज पर 1,842 रुपये की ईएमआई मिल रही है। इस फ्रिज की कैपेसिटी 241 लीटर है। इसको 3 स्टार की रेटिंग मिली है। इसमें स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है। इसके अलावा, रेफ्रिजरेटर में टेम्परेचर कंट्रोल, Express Freeze और Smart Diagnosis जैसे लेटेस्ट फीचर दिए गए हैं।
इस फ्रिज की असल कीमत 57,900 रुपये है, लेकिन अमेजन पर यह 37,300 रुपये में बिक रहा है। इसकी कीमत में 20 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट शामिल है। इस फ्रिज पर HDFC बैंक की तरफ से 1000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही, इस फ्रिज पर 1,808 रुपये की ईएमआई मिल रही है। इस रेफ्रिजरेटर की स्टोरेज 327 लिटर है। इसमें 17 घंटे का कूलिंग रिटेंशन मिलता है। इसमें टच यूजर इंटरफेस मिलता है। वहीं, यह फ्रिज 40 प्रतिशत तेजी से बॉटल कूल करता है।