comscore

Bluetooth Speakers under 1500 on Amazon: धांसू साउंड वाले बेस्ट स्पीकर, कीमत 1500 से कम

Bluetooth Speakers under 1500 on Amazon: अमेजन पर 1500 से कम में कई स्पीकर मिल रहे हैं। इनकी साउंड क्वालिटी शानदार है। इनमें TWS जैसे फंक्शन मिलते हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Jul 30, 2024, 12:13 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • अमेजन पर स्पीकर मिल रहे हैं
  • इन्हें 1500 से कम में खरीदा जा सकता है
  • इनमें TWS पेयरिंग जैसे फंक्शन मिलते हैं
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Bluetooth Speakers under 1500 on Amazon: आजकल लोग गाने सुनने से लेकर मूवी देखने या गेम खेलने तक के लिए स्पीकर का इस्तेमाल करते हैं। यही कारण है कि बाजार में किफायती ब्लूटूथ स्पीकर की मांग ज्यादा है। इनकी साउंड और बिल्ड क्वालिटी शानदार है। इनमें दमदार बैटरी मिलती है, जो फुल चार्ज में घंटों चलती है। हम आपको इस शॉपिंग आर्टिकल में 1500 से कम के स्पीकर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अमेजन इंडिया से खरीद सकते हैं। news और पढें: iPhone 17 Pro Max हुआ 9000 रुपये सस्ता, Amazon की डील ने मचाई धूम, पाएं 48MP+48MP+48MP कैमरे

Speakers under 1500 on Amazon

Blaupunkt Bluetooth Soundbar

Blaupunkt का साउंडबार एक प्रकार का स्पीकर है। इसे कंप्यूटर से लेकर प्रोजेक्टर तक से कनेक्ट किया जा सकता है। इसकी बैटरी लंबा चलती है। इसमें ब्लूटूथ, एसडी कार्ड, ऑक्स और मिनी साउंड का सपोर्ट मिलता है। यह अमेजन इंडिया पर 1,199 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है। news और पढें: Google Pixel 9 5G को खरीदने के सबसे अच्छा मौका, यहां 24,509 रुपये तक गिरी कीमत

ZEBRONICS Sound Feast

जेब्रोनिक्स के साउंड फेस्ट स्पीकर को मस्कुलर लुक दिया गया है। इस स्पीकर में कनेक्टिविटी के लिए पेन-ड्राइव, ऑक्स, ब्लूटूथ और एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। इसमें वॉल्यूम कंट्रोल और बिल्ट-इन चार्ज बैटरी मिलती है, जो सिंगल चार्ज में कई दिन तक चलती है। इसमें FM Radio, वॉइस असिस्टेंट और कॉल फंक्शन भी है। इस स्पीकर का प्राइस 1,299 रुपये है।

pTron Fusion Smart Bluetooth Speaker

pTron का फ्यूजन स्पीकर Karaoke फंक्शन के साथ आता है। इसके जरिए आप माइक कनेक्ट करके गाने गा सकते हैं। इस स्पीकर में 10W का साउंड आउटपुट मिलता है। शानदार साउंड के लिए स्पीकर में डीप बास दिया गया है। इसमें फनी वॉइस चेंज इफेक्ट, माइक और वॉल्यूम कंट्रोल बटन दिए गए हैं। स्पीकर में ब्लूटूथ 5.3, ऑक्स, टीएफ कार्ड और यूएसबी पोर्ट मिलता है। इसमें TWS पेयरिंग फीचर भी है। इसकी कीमत 1,398 रुपये है। इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।

ZEBRONICS MELO Portable Bluetooth Speaker

जेब्रोनिक्स के इस स्पीकर का डिजाइन यूनीक है। इसे कैरी करने के लिए एक हैंडल लगाया गया है और आसपास RGB लाइट लगी हैं। इसके टॉप पर कंट्रोल बटन मिलते हैं। साथ ही, स्पीकर में Karaoke मेकर भी दिया गया है। इसमें दमदार साउंड के लिए पैसिव रेडिएटर भी लगा है। इसके अलावा, स्पीकर में वॉइस चेंज फीचर के साथ 10 घंटे चलने वाली दमदार बैटरी दी गई है। इसकी कीमत 1,499 रुपये है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource