Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Nov 17, 2024, 09:23 AM (IST)
Best Washing Machines with Inbuilt Heater: सर्दी का मौसम धीरे-धीरे दस्तक दे रहा है। सर्दी के मौसम में गर्म पानी एक जरूरत बन जाता है। नहाने-धोने के लिए तो लोग घर में गीजर लगवा लेते हैं, लेकिन यदि आप अभी भी मजबूरी में ठंडे पानी से कपड़े धोते हैं तो अब अपग्रेड हो जाने का वक्त आ गया है। मार्केट में कई इनबिल्ट हीटर वाली वॉशिंग मशीन आती हैं, जिसमें ठंडा पानी अपने आप गर्म हो जाता है। खास बात यह है कि अभी Amazon पर बिल्ट-इन हीटर वाली वॉशिंग मशीन कौड़ियों के दाम मिल रही है। यहां देखें 20 हजार से कम में मिलने वाले बेस्ट ऑप्शन। और पढें: Redmi 15 5G को 580 रुपये में घर लाने का मौका, 7000mAh बैटरी फोन पर गजब EMI Offer
Godrej 7.5 Kg 5 Star Germshield Technology Fully-Automatic Top Load Washing Machine को Amazon से 42 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 16,490 रुपये में बेचा जा रहा है। वैसे इसकी कीमत 28,250 रुपये लिस्ट है। बैंक कार्ड के जरिए वॉशिंग मशीन पर 1750 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो यह 7.5 KG वॉशिंग मशीन है। यह वॉशिंग मशीन 5 स्टार रेटिंग के साथ आती है, जो कि बिजली की ज्यादा खपत भी नहीं करेगी। इसमें 10 वॉश मोड व इन-बिल्ट हीटर दिया गया है जो कि पानी को गर्म कर देता है और कपड़ों की अच्छी सफाई को सुनिश्चित करता है। और पढें: Rs 6000 रुपये से कम में खरीदें नया TV, घर-ऑफिस के लिए रहेंगे परफेक्ट
Black and Decker 7.5 Kg 5 Star Fully-Automatic Top Loading Washing Machine को Amazon से 57 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 16,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। वैसे इसकी कीमत 37,999 रुपये लिस्ट है। बैंक कार्ड के जरिए वॉशिंग मशीन पर 1750 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो यह भी एक 7.5 KG वॉशिंग मशीन है। इसमें भी आपको 5 स्टार रेटिंग मिलेगी, जिसमें बिजली की खपत ज्यादा नहीं होगी। इसमें 8 वॉश मोड मिलते हैं। साथ ही इसमें भी इन-बिल्ट हीटर दिया गया है जो कि पानी को गर्म करने की सुविधा देता है।
Whirlpool 7.5 Kg 5 Star Stainwash Pro Fully Automatic Top Load Washing Machine को अमेजन से 28 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 18,490 रुपये में खरीदा जा सकते हैं। वैसे इसकी कीमत 25,750 रुपये लिस्ट है। बैंक कार्ड के जरिए इस पर भी 1750 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो यह भी एक 7.5 KG वॉशिंग मशीन है, जिसके साथ 5 स्टार रेटिंग मिलती है। इस वॉशिंग मशीन में 6th सेंस टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कि आपको बेफिक्री से कपड़े धोने का अनुभन प्रदान करेगा।