comscore

Best Tablets under 20,000: 20 हजार से कम के टैब, ऐसे मिलेगी 3000 रुपये की छूट

Best Tablets under 20000: अगर आप अपने लिए 20 हजार से कम के बजट में नया टैब खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां देखें कुछ बेस्ट ऑप्शन।

Published By: Manisha | Published: Oct 15, 2024, 01:55 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Best Tablets under 20,000: Amazon पर Unbeatable Deals सेल चल रही है। इस सेल के जरिए आप महंगे से महंगे टैबलेट्स को कम दाम में घर ला सकते हैं। अगर आप 20 हजार से कम की कीमत में नया टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए ही है। इस सेल में आपको Redmi, Samsung व HONOR टैब खरीदने का मौका मिल रहा है। news और पढें: Best Tablets under 20000: स्टडी से लेकर ऑफिस तक के काम करने वाले तगड़े टैब, कीमत 20 हजार से कम

Redmi Pad Pro

Redmi Pad Pro के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टैब पर 3000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। ऐसे में इसे 18,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह टैब 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा, टैब Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। ऑडियो के लिए यह टैब क्वाड स्पीकर से लैस है। टैब की बैटरी 10,000mAh की है। news और पढें: Rs. 20,000 से कम में मिल रहे 3 Best Tablets, बड़ी स्क्रीन-जंबो बैटरी जैसे मिलेंगे 1 नंबर फीचर्स

news और पढें: Amazon से कम दाम में घर लाएं प्रीमियम टैबलेट, मिल रहा 3 हजार तक का बड़ा Discount

Samsung Galaxy Tab S6 Lite

Samsung Galaxy Tab S6 Lite के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टैब पर भी 3000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में इसे 16,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह टैब 10.4 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा, टैब Octa-Core प्रोसेसर से लैस है। ऑडियो के लिए इस टैब में Dolby Atmos 3D स्पीकर दिया गया है। टैब की बैटरी 7,040mAh की है।

HONOR Pad 9

HONOR Pad 9 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन से 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टैब पर बैंक कार्ड के जरिए 3000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में इसे 16,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह टैब 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा, टैब Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। टैब में आपको 8300mAh तक की बैटरी मिलती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource