comscore

Best Tablets under 17000: 11 इंच स्क्रीन वाले धाकड़ टैब, 17 हजार से कम में खरीदें

Best Tablets under 17000: अमेजन सेल के दौरान 11 इंच स्क्रीन वाले धाकड़ टैब्स सस्ते हो गए हैं। यहां देखें 17000 रुपये कम में मिलने वाले कुछ बेस्ट ऑप्शन।

Published By: Manisha | Published: May 06, 2025, 05:33 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Best Tablets under 17000 on Amazon: सेल के दौरान ब्रांडेड टैबलेट्स की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखी गई है। अगर आप अपने लिए या फिर अपने घर के बच्चों के लिए नया टैबलेट खरीदने की सोच रहे थे, तो अमेजन आपके लिए कई सुनहरी डील्स लेकर आया है। सेल के दौरान Samsung, OnePlus व Lenovo के 11 इंच स्क्रीन वाले टैबलेट्स पर प्रोडक्ट डिस्काउंट के अलावा, बैंक कार्ड का भी जबरदस्त डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। यहां देखें सेल में 17000 रुपये से कम की कीमत में मिलने टैब्स की टॉप डील्स। news और पढें: 12 इंच से बड़े डिस्प्ले वाले धाकड़ Tablets, गेमिंग से लेकर मूवी देखने तक का मिलेगा 1 नंबर अनुभव

Samsung Galaxy Tab A9+

Samsung Galaxy Tab A9+ के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह दाम Wifi मॉडल का है। इस टैब पर HDFC बैंक कार्ड के जरिए आपको 3000 रुपये का अलग से डिस्काउंट भी मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो सैमसंग के टैबलेट में 11.0 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz का है। इसके अलावा, टैब Qualcomm Snapdragon SM6375 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए टैब में 8MP का बैक व 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। टैब की बैटरी 7040mAh की है। news और पढें: 4000 की तगड़ी छूट पर मिल रहा iQOO 15 फोन, खरीदने के लिए अभी लपकें फाडू Offer

OnePlus Pad Go

OnePlus Pad Go के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह दाम भी Wifi मॉडल का है। इस टैब पर HDFC बैंक कार्ड के जरिए आपको 1699 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो वनप्लस के टैब में 11.35 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, टैब MediaTek Helio G99 प्रोसेसर से लैस है। टैब की बैटरी 8000mAh की है, जिसके साथ आपको 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Lenovo Tab M11

Lenovo Tab M11 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के 4G (LTE) + Wi-Fi मॉडल को अमेजन से 16999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर बैंक कार्ड के जरिए 1699 रुपये में का डिस्काउंट मिलता है। फीचर्स की बात करें, तो इस टैब में 11 इंच की स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा, टैब MediaTek Helio G88 प्रोसेसर से लैस है। टैब में 13MP का रियर कैमरा मिलता है। टैब की बैटरी 7040mAh की है।

 

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource