Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Nov 24, 2024, 10:30 AM (IST)
Best 50 Inch Smart TV under 30,000: Amazon पर इन दिनों Television Days सेल चल रही है। यह सेल 22 नवंबर को शुरू हुई थी, जो कि 26 नवंबर तक जारी रहेगी। सेल के दौरान आप स्मार्ट टीवी पर बंपर डील व डिस्काउंट ऑफर्स मिलेंगे। सेल में आप टीवी को 6999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। अगर आप अपने घर के लिए बड़ी स्क्रीन वाला टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए ही है। सेल के दौरान आप 50 इंच बड़ी स्क्रीन वाले टीवी को मात्र 30 हजार से कम में खरीद सकते हैं। यहां देखें ऐसी ही कुछ सुनहरी डील्स। और पढें: Best 1 Ton AC with 5 Star rating: 1 टन वाले बेस्ट एसी, दिनभर चलाने पर भी बिजली का बिल आएगा कम!
Acer 126 cm (50 inches) I Pro Series 4K Ultra HD LED Smart Google TV को Amazon सेल के दौरान 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर बैक कार्ड के जरिए 1750 रुपये का ऑफ भी मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो टीवी में 50 इंच की 4K स्क्रीन मिलती है। यह Google TV पर काम करता है। इसमें 2GB RAM व 16GB स्टोरेज मौजूद है। ऑडियो के लिए इसमें 36W साउंड आउटपुट मिलता है। टीवी में Netflix, Prime Video, YouTube, Disney+Hotstar जैसे ओटीटी ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है। और पढें: Vivo V60e 5G का दाम 2500 रुपये तक हुआ कम, भूलकर भी मिस न करें सुनहरी डील
TCL 126 cm (50 inches) Metallic Bezel-Less Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV को Amazon सेल के दौरान 28,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टीवी पर भी बैंक कार्ड के जरिए 1750 रुपये का ऑफ मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो टीवी में 50 इंच की 4K स्क्रीन मिलती है। यह भी Google TV पर काम करता है। इसमें 2GB RAM व 16GB स्टोरेज मौजूद है। टीवी में Netflix, Prime Video, YouTube, Disney+Hotstar जैसे ओटीटी ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है। इसमें 24W साउंड आउटपुट मिलता है।
Xiaomi 125 cm (50 inches) X 4K Dolby Vision Series Smart Google TV को अमेजन से 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टीवी पर भी बैंक कार्ड के जरिए 1750 रुपये का ऑफ मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो टीवी में भी 50 इंच 4K स्क्रीन दी गई है। ऑडियो के लिए इसमें 30W साउंड आउटपुट मिलता है। इसमें Netflix, Prime Video, YouTube, Zee जैसे ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मौजूद है।