Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Aug 18, 2025, 11:59 AM (IST)
Best 2 in 1 Laptop deals: मार्केट में इन दिनों 2-in-1 लैपटॉप की काफी ज्यादा डिमांड है। इन लैपटॉप को आप सिर्फ लैपटॉप ही नहीं बल्कि टैब के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इन लैपटॉप में 360 डिग्री फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है, जिसके साथ लैपटॉप को आप टैबलेट के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन लैपटॉप में आपको टच डिस्प्ले मिलता है। खास बात यह है कि इन लैपटॉप पर Amazon खास डील्स प्रोवाइड कर रहा है, जिसके बाद आप इन्हें कम से कम दाम में खरीद सकते हैं। यहां देखें 2 इन 1 लैपटॉप की कुछ शानदार डील्स। और पढें: 12 इंच से बड़े डिस्प्ले वाले धाकड़ Tablets, गेमिंग से लेकर मूवी देखने तक का मिलेगा 1 नंबर अनुभव
HP Chromebook X360 Intel Celeron N4120 14 inch(35.6 cm) Micro-Edge, Touchscreen, 2-in-1 Laptop को Amazon से अभी महज 28,800 रुपये में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो इस लैपटॉप में 14 इंच का HD टच डिस्प्ले मिलता है। साथ ही यह Intel Celeron N4020 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4GB RAM व 64GB स्टोरेज मिलती है। यह लैपटॉप 360 डिग्री फोल्ड हो जाता है, जिसके बाद इसे आप लैपटॉप के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह इस सेक्शन का सबसे सस्ता मॉडल है। और पढें: 4000 की तगड़ी छूट पर मिल रहा iQOO 15 फोन, खरीदने के लिए अभी लपकें फाडू Offer
अगर आप थोड़ा बेहतर ऑप्शन देखना चाहते हैं, तो Acer Aspire 3 Spin 14 आपके अच्छा ऑप्शन साबित होगा। इसे आप अमेजन से 43,900 रुपये में खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो इस लैपटॉप में 14 इंच IPS टच डिस्प्ले मिलता है, जिसे आप 360 डिग्री मोड़कर टैब के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, यह लैपटॉप Intel Core i3-N305 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 8GB RAM व 512GB स्टोरेज मिलती है।
Lenovo Smartchoice Ideapad 5 2-in-1 लैपटॉप इस सीरीज का प्रीमियम ऑप्शन है। इसे आप अमेजन से 69,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इस लैपटॉप पर आपको 3,499 रुपये का बैंक कार्ड डिस्काउंट भी मिल रहा है। फीचर की बात करें, तो लेनोवो के लैपटॉप में 14 इंच WUXGA IPS (1920×1200) टच डिस्प्ले दिया गया है, जिसे 360 डिग्री तक फोल्ड करके टैब की तरह यूज किया जा सकता है। इसके अलावा, यह लैपटॉप Intel Core i5 13420H प्रोसेसर से लैस है। इसमें 16GB RAM व 512GB स्टोरेज मिलती है।