Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Sep 09, 2025, 05:30 PM (IST)
Apple Event 2025: कुछ ही घंटों बाद मच-अवेटेड iPhone 17 सीरीज लॉन्च हो जाएगी। इस साल कंपनी इस सीरीज के तहत iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को पेश कर सकती है। नई सीरीज के आने से पहले मौजूदा iPhone सीरीज के दाम भी लुढ़क गए हैं। जी हां, नेक्स्ट जनरेशन आईफोन मॉडल्स के आने से पहले इस वक्त आप iPhone 15 और iPhone 16 को काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। यहां जानें डिटेल्स। और पढें: Valentine’s Day के मौके iPhone 16 अपने पार्टनर को करें गिफ्ट, सिर्फ यहां मिल रहा इतना बड़ा ऑफर
पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16 की कीमत 79,900 रुपये थी, लेकिन अभी इसे आप Vijay Sales से 69,990 रुपये में खरीद सकते है। सीधे-सीधे इस आईफोन मॉडल पर 10,000 रुपये का फायदा आपको होने वाला है। साथ ही बैंक कार्ड के जरिए अलग से आपको 3500 रुपये का ऑफ भी मिलेगा। इस तरह इसे आप काफी कम दाम में खरीद सकेंगे। और पढें: Flipkart Republic Day Sale 2026: iPhone 16 से लेकर Vivo T4x तक ये चीजें मिलेंगी सस्ती
iPhone 15 को कंपनी ने 2 साल पहले 79,900 रुपये में पेश किया था, जिसे आप Reliance Digital से अब 59,900 रुपये में खरीद सकते है। इस फोन पर 20,000 रुपये का डिस्काउंट आपको अभी मिल रहा है। और पढें: 48MP कैमरा वाला iPhone 16 हुआ 4000 रुपये सस्ता, ईयर एंड सेल में धड़ाम हुई कीमत
फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह A18 चिप से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP कैमरा मिलता है। इसके सथ 12Mp का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12Mp का ही फ्रंट कैमरा मौजूद है।
आईफोन 15 में 6.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह A16 चिप से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP कैमरा मिलता है। इसके सथ 12Mp का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12Mp का ही फ्रंट कैमरा मौजूद है।
आईफोन 17 सीरीज कब आ रही है?
आईफोन 17 सीरीज आज 9 सितंबर 2025 को लॉन्च होगी। इस सीरीज में 4 नए आईफोन मॉडल्स को पेश किया जाएगा।