Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jul 31, 2023, 02:13 PM (IST)
Gaming Accessories: गेमिंग एक्सेसरीज आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को डबल मजेदार बनाने का काम करते हैं। इनमें गेमिंग माउस, गेमिंग कीबोर्ड हेडफोन आदि शामिल होते हैं। हालांकि, मार्केट में गेमिंग डिवाइस काफी हाई-एंड रेंज के साथ खरीद के लिए उपलब्ध होते हैं। अगर आप इन डिवाइस को डिस्काउंट के साथ खरीदने की सोच रहे हैं, तो Amazon आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। अमेजन पर अभी कई गेमिंग एक्सेसरीज डिवाइस जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर्स के साथ लिस्ट हैं, यहां देखें टॉप-5 गेमिंग एक्सेसरीज डिवाइस पर मिल रही धांसू डील्स। और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात
Redragon M686 Wireless गेमिंग माउस की कीमत 3,990 रुपये है, लेकिन Amazon पर यह माउस अभी 2,990 रुपये के साथ लिस्ट है। फीचर्स की बात करें, तो इस गेमिंग माउस में RGB बैकलाइट फीचर मिलता है। साथ ही इसमें रिचार्जेबल बैटरी मिलती है। यह माउस सिंगल चार्ज पर 45 घंटे तक का गेमिंग एक्सपीरियंस आपको प्रोवाइड करता है। और पढें: 55 inch Smart TV under 35000 on Amazon: इन टीवी से घर में मिलेगा सिनेमा हॉल का मजा, 35 हजार से कम में बनाएं अपना
और पढें: Redmi Note 14 Pro 5G पर फाडू ऑफर की बरसात, यहां से खरीदने पर बचेंगे पैसे
Archer Tech Lab Astra M200 Mechanical गेमिंग कीबोर्ड की कीमत 8,999 रुपये लिस्ट है, लेकिन इसे अभी अमेजन से 2,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस गेमिंग कीबोर्ड में 104 Outemu की दी गई हैं, जो कि एंटी-स्क्रैच फीचर के साथ आती हैं। इसमें 21 RGB मोड मिलता है। कंपनी इसके साथ 12 महीने की वॉरंटी भी दे रही है।
boAt के इस गेमिंग हेडफोन की कीमत 5,990 रुपये लिस्ट है, लेकिन अभी अमेजन से इसे 1,399 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह एक वायर्ड हेडफोन है, जिसके साथ आपको माइक की सुविधा मिलती है। इसमें 7.1 Channel Surround ऑडियो, Dolby Atmos सपोर्ट, RGB लाइटिंग, 50mm ड्राइवर्स आदि जैसे फीचर्स मिलते हैं।
ZEBRONICS Wonder Bar 20 RGB Lights स्पीकर की कीमत 1,499 रुपये है, लेकिन इसे 998 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह एक वर्टिकल 2 इन 1 डिजाइन कम्प्यूटर स्पीकर व साउंडबार है। इसमें 10W RMS साउंड मिलता है। इस स्पीकर में RGB लाइटिंग, वॉल्यूम कंट्रोल, 3.5mm Aux जैसे फीचर्स मिलते हैं।
PowerA Enhanced Wired Gaming Controller की कीमत 4,999 रुपये है, लेकिन इसे आप 3,299 रुपये में खरीद सकते हैं। यह कंट्रोलर Xbox Series X/S, Xbox One, PC, Windows 10/11 आदि के साथ कम्पेटेबल है। इसका डायमेंशन 6.5cm x 10.7cm x 15.6cm और भार 0.2 Kg है। कंपनी इसके साथ 2 साल की वॉरंटी दे रही है।