Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 25, 2024, 03:26 PM (IST)
Amazon Summer Appliances Fest सेल चल रही है। इसमें फ्रिज से लेकर वॉशिंग मशीन तक पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप नई वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको सेल में मिल रही Samsung और Bosch जैसे पॉपुलर ब्रांड की वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं। इन पर 4 हजार तक की छूट दी जा रही है। इन वॉशिंग मशीन में आपको दमदार मोटर और कई वॉशिंग प्रोग्राम मिलेंगे। और पढें: Vivo X300 FE पर मिल रहा 5000 से ज्यादा का डिस्काउंट, यहां से खरीदने पर बचेंगे पैसे
Bosch की वॉशिंग मशीन को 5 स्टार की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह बिजली का इस्तेमाल बहुत कम करती है। इसमें 1400 आरपीएम मोटर के साथ 15 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। इसकी कैपेसिटी 8 किलोग्राम है। इसकी मोटर पर 12 साल की वारंटी दी जा रही है, जबकि मशीन पर 2 साल की वारंटी मिल रही है। इसे अमेजन इंडिया से 34,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से मशीन खरीदने पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, मशीन पर 1,692 रुपये की ईएमआई भी दी जा रही है। और पढें: Amazon Sale में Laptop पर बंपर छूट, HP, Dell और Asus Laptop हुए सस्ते
यह सैमसंग की फुली-ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है। इसे खासतौर पर बड़े परिवार के लिए तैयार किया गया है। इसमें 1400 आरपीएम की मोटर लगी है। इसमें कपड़े धोने के लिए 21 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इसके अलावा, वॉशिंग मशीन में Digital Inverter भी दिया गया है। यह बिजली की खपत भी कम करती है। इसकी कीमत 36,990 रुपये तय की गई है। इस पर 3000 रुपये का डिस्काउंट और 1,793 रुपये की ईएमआई मिल रही है। वॉशिंग मशीन पर 1,570 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
एलजी की इस वॉशिंग मशीन में की कैपेसिटी 9 किलोग्राम है। यानी कि यह बड़े परिवार के लिए एकदम परफेक्ट है। इसको 5 स्टार की रेटिंग मिली है। इसमें 14 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। इसकी बॉडी स्टील की बनी है। इसमें स्टेनलैस स्टील ड्रम लगा है। इस वॉशिंग मशीन पर 2 साल की वारंटी दी जा रही है, जबकि मोटर पर 10 साल की वारंटी मिल रही है। इसकी कीमत 39,990 रुपये है। HDFC बैंक की ओर से 4000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, मशीन पर 1,570 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है। इसे 1,939 रुपये की ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।