Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jun 28, 2024, 01:05 PM (IST)
Amazon Offers on Front load Washing Machines: अमेजन इंडिया पर इस समय अलग-अलग प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं। इनमें वॉशिंग मशीन भी हैं। अगर आप हाथ से कपड़े धो-धो कर परेशान हो गए हैं, तो आपको एक नई वॉशिंग मशीन खरीद लेनी चाहिए। हम आपको यहां अमेजन पर मौजूद फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इन्हें आप कम दाम में घर ला सकते हैं। और पढें: 108MP कैमरा वाले Redmi फोन को खरीदने के लिए लगी लाइन, 809 रुपये EMI के साथ मिल रहा 2000 का डिस्काउंट
सैमसंग की यह फुली-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन है। इसे बड़े परिवार के लिए तैयार किया गया है। इसमें डिजिटल इर्व्टर भी है, जो बिजली की बचत करता है। इस वॉशिंग मशीन में 1400 आरपीएम की मोटर लगी है। इसमें 21 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इस मशीन में 2nd डायमंड वाला ड्रम लगा है। इस पर 2 साल की वारंटी मिल रही है। इसकी कीमत 35,990 रुपये है। HDFC बैंक की तरफ से 2000 रुपये की छूट और 1500 रुपये का डिस्काउंट कूपन है। इसे 1,745 रुपये की ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। और पढें: Google Pixel 9 5G को खरीदने के सबसे अच्छा मौका, यहां 24,509 रुपये तक गिरी कीमत
एलजी की वॉशिंग मशीन 5 स्टार रेटिंग के साथ आती है। इस पर 2 साल और इसकी मोटर पर 10 साल की वारंटी दी जा रही है। फीचर्स पर नजर डालें, तो वॉशिंग मशीन की कैपेसिटी 9 किलोग्राम है। इसमें साफ कपड़े धोने के लिए 14 वॉशिंग प्रोग्राम दिए गए हैं, जिनमें साइलेंट वॉश और बेबी स्टीम केयर जैसे फंक्शन शामिल हैं। इसकी मोटर 1200 आरपीएम की है। इसका ड्रम स्टेनलेस स्टील का बना है। इसमें AI डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है। इसकी कीमत 39,990 रुपये है। इस मशीन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट कूपन और HDFC बैंक की ओर से 4000 रुपये की छूट दी जा रही है। एलजी की वॉशिंग मशीन को 1,939 रुपये की ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।
IFB की यह वॉशिंग मशीन की कैपेसिटी 9 किलोग्राम है। यह ज्यादा सदस्य वाले परिवार के लिए ठीक है। इसको पांच स्टार की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है यह बिजली खपत कम करती है। इस वॉशिंग मशीन में 1400 आरपीएम की मोटर लगी है। इसमें AI के साथ-साथ पावर स्टीम, बेबी वेयर, कॉटन और रिफ्रेश जैसे वॉशिंग मोड दिए गए हैं। इस मशीन पर 4 साल और उसकी मोटर पर 10 साल की वारंटी दी जा रही है। इसकी कीमत 40,490 रुपये है। इस पर 1750 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 2000 रुपये का डिस्काउंट कूपन दिया जा रहा है। वॉशिंग मशीन पर 1,963 रुपये की ईएमआई भी मिल रही है।