Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 28, 2024, 10:32 AM (IST)
Amazon Offers on 512GB Storage smartphones: आजकल लोग अधिक इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन खरीदना पसंद करते हैं, क्योंकि इनमें एसडी कार्ड लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर आप भी अपने लिए बड़ी स्टोरेज वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके काम आने वाली है। हम आपको यहां 512GB स्टोरेज वाले कुछ फोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। चलिए नीचे 512GB स्टोरेज वाले 5G मोबाइल फोन पर डालते हैं एक नजर… और पढें: Vivo X300 FE पर मिल रहा 5000 से ज्यादा का डिस्काउंट, यहां से खरीदने पर बचेंगे पैसे
पोको एक्स 6 5जी 6.67 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 64MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5100mAh की बैटरी मौजूद है। इसकी कीमत 25,999 रुपये है। इस पर 1 हजार तक की बैंक छूट और 1,260 रुपये की ईएमआई दी जा रही है। और पढें: प्रीमियम फीचर वाला Vivo V70 यहां हुआ 4000 रुपये सस्ता, न मिस करें लाजवाब ऑफर
नथिंग फोन 2 का 12GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट 43,283 रुपये में मिल रहा है। अमेजन से खरीदने पर 1750 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 38,200 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इस पर 2,098 रुपये की ईएमआई दी जा रही है। फीचर्स पर नजर डालें, तो स्मार्टफोन में 6.55 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो HDR10+ सपोर्ट करता है। स्मूथ वर्किंग के लिए मोबाइल में Snapdragon 778G+ प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, हैंडसेट में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 4700mAh की बैटरी दी गई है।
यह सैमसंग का नया स्मार्टफोन है। इसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस फोन में 6.4 इंच का क्यूएचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। इसमें दमदार प्रोसेसर के साथ-साथ 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 4,900mAh की बैटरी दी गई है। इस डिवाइस के 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है। इस पर 10 हजार डिस्काउंट कूपन और 5000 की बैंक छूट मिल रही है। इसके अलावा, हैंडसेट पर 51,250 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और किफायती EMI दी जा रही है।