Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Mar 01, 2024, 07:00 PM (IST)
Amazon Offers: पॉपुलर शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया अपने ग्राहकों को स्मार्टफोन्स सस्ते में खरीदने का मौका दे रहा है। इस वक्त हर रेंज के मोबाइल फोन्स पर जबरदस्त डील दी जा रही हैं। हम आपको इस खबर में प्लेटफॉर्म पर मौजूद फ्लिप और फोल्ड फोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कम दाम खरीदा जा सकता है। इनमें आपको बड़ी इंटरनल स्टोरेज, शानदार डिस्प्ले, तगड़ी बैटरी और बढ़िया कैमरा मिलेगा। चलिए नीचे डिटेल में जानते हैं फोन्स की कीमत और मिलने वाले ऑफर के बारे में… और पढें: Google Pixel 9 5G को खरीदने के सबसे अच्छा मौका, यहां 24,509 रुपये तक गिरी कीमत
टेक्नो के इस फ्लिप फोन में 1.32 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन है, जबकि मेन डिस्प्ले का साइज 6.9 इंच है। इन दोनों का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस डिवाइस में D8050 5G प्रोसेसर, 16GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 4000mAh की बैटरी के साथ-साथ 32MP का सेल्फी कैमरा और 64MP का कैमरा मिलता है। इसे अमेजन से 54,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर OneCard की ओर से 2250 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस पर 16,700 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है। और पढें: 4000 की तगड़ी छूट पर मिल रहा iQOO 15 फोन, खरीदने के लिए अभी लपकें फाडू Offer
सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन के मेन डिस्प्ले का साइज 6.7 इंच है, जिसका रेजलूशन 2640 x 1080 पिक्सल है। इसमें 3.5 इंच की कवर स्क्रीन मिलती है। इसमें क्वालकॉम की Snapdragon 8 Gen 2 चिप और 3700mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका कैमरा 12MP का है। इसकी कीमत 99,999 रुपये है। HDFC बैंक की ओर से 14 हजार तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई और 16,700 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी अवेलेबल है।
यह सैमसंग का पॉपुलर फोल्डेबल फोन है। इसकी कवर स्क्रीन का साइज 6.2 इंच है। ओपन होने पर डिस्प्ले 7.6 इंच का हो जाता है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 89.6 प्रतिशत है। फोटो क्लिक करने के लिए स्मार्टफोन में 50MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और Dolby Atmos वाले स्पीकर दिए गए हैं। यह फोन लेटेस्ट Android 14 पर काम करता है। इसकी कीमत 1,14,999 रुपये है। इस पर 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही, फोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई और 24,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।