comscore

Amazon के गजब ऑफर, OnePlus के फोन्स पर मिल रहा 5000 तक का डिस्काउंट

Amazon पर इस समय OnePlus के स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। चुनिंदा बैंक के कार्ड पर डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी के फोल्डेबल फोन को भी सस्ते में खरीदने का मौका है।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 27, 2024, 12:29 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Amazon पर OnePlus के स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीद सकते हैं।
  • चुनिंदा बैंक के कार्ड पर डिस्काउंट मिल रहा है।
  • इन्हें No Cost EMI और एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीद सकते हैं।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Amazon पर आज यानी 27 मार्च से Power Up Days With OnePlus सेल शुरू हो गई है। इसके तहत वनप्लस के स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। चुनिंदा बैंक के कार्ड पर 5 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। OnePlus के फ्लैगशिप से लेकर फोल्डेबल फोन तक, कई हैंडसेट सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। स्मार्टफोन को No Cost EMI और एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। फोन्स पर मिल रहे ऑफर्स जानने के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: 165Hz डिस्प्ले और 7400mAh बैटरी वाले OnePlus 15R पर हजारों रुपये का Discount, अभी इतने सस्ते में खरीदें

Amazon पर सस्ते मिल रहे OnePlus के फोन्स

OnePlus 12

स्मार्टफोन 16GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 120hz रिफ्रेश रेट वाला ProXDR डिस्प्ले मिल रहा है। फोन 100W SUPERVOOC सपोर्ट वाली 5400mAh की बैटरी से लैस है। यह Android 14 पर रन करता है। फोन की कीमत 64,999 रुपये से शुरू है। ICICI बैंक के कार्ड पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसे 3,151 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है। news और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात

OnePlus Nord 3 5G

इस स्मार्टफोन में 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.74 इंच का HD+ AMOLED डिस्प्ले से लैस है। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट दिया गया है। स्मार्टफोन 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh बैटरी से लैस है। यह Android 13 पर बेस्ड OxygenOS पर रन करता है। फोन की कीमत 28,999 रुपये है। ICICI बैंक के कार्ड पर 2000 रुपये का डिस्काउंट है। इसे 1,406 रुपये की मासिक किस्त पर भी खरीद सकते हैं।

Oneplus Open

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 16GB RAM के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इस फोन में 6.31 इंच का 2K डिस्प्ले दिया गया है। फोन में OIS सपोर्ट के साथ 48MP का कैमरा दिया गया है। फोन OxygenOS 13 पर रन करता है। हैंडसेट Qulacomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। इस स्मार्टफोन की कीमत 1,39,999 रुपये है। ICICI बैंक के कार्ड पर 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसे भी No Cost EMI पर खरीदा जा सकता है।

इन सभी स्मार्टफोन्स को एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीदा जा सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource