Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Feb 26, 2025, 12:58 PM (IST)
Amazon पर इन दिनों Mega Tablet Days सेल चल रही है। यह सेल 25 फरवरी को शुरू हुई थी, जो कि 27 फरवरी तक चलेगी। इस सेल के दौरान विभिन्न ब्रांड्स के टैबलेट्स पर बंपर डील व डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। अगर आप अपने लिए या फिर अपने किसी खास के लिए नया टैबलेट खरीदने की सोच रहे थे, तो यह सेल आपके लिए कई तगड़ी डील्स लेकर आई है। इस सेल में आप Samsung, OnePlus व Lenovo ब्रांड्स के टैबलेट को कम से कम दाम में खरीद सकेंगे। यहां देखें ऐसी ही कुछ टॉप डील्स। और पढें: Mini Air Cooler with Mist: सिर्फ ठंडी हवा ही नहीं बल्कि पानी की बौछार देते हैं ये कूलर, कीमत 849 रुपये से शुरू
Samsung Galaxy Tab A9+ Wi-Fi मॉडल के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को आप Amazon सेल से 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस टैब पर बैंक कार्ड के जरिए 3000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो सैमसंग के टैब में आपको 11 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह टैब Qualcomm Snapdragon SM6375 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए टैब में 8MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ऑडियो के लिए क्वाड स्पीकर सपोर्ट टैब में मिलता है। इसकी बैटरी 7040mAh की है। और पढें: XIAOMI 17T पर मिल रहा 5000 रुपये का तगड़ा Discount, यहां से खरीदने पर बचेंगे हजारों रुपये
OnePlus Pad Go 4G LTE(Calling) + Wi-Fi मॉडल के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को आप Amazon सेल से 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस टैब पर बैंक कार्ड के जरिए 2000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो वनप्लस के टैब में आपको 11.35 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह टैब MediaTek Helio G99 प्रोसेसर से लैस है। इस टैब की बैटरी 8000mAh की है।
Lenovo Tab P12 के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को आप अमेजन सेल से 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस टैब पर बैंक कार्ड के जरिए 2000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो लेनोवो के टैब में आपको 12.7 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह टैब Octa-Core प्रोसेसर से लैस है। इस टैब की बैटरी 10200mAh की है। इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।