Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 02, 2024, 12:04 PM (IST)
Amazon Mega Smartwatch Days सेल आज यानी 2 मार्च, 2024 से शुरू हो गई है और 3 मार्च तक चलेगी। इसमें स्मार्टवॉच पर धमाल ऑफर्स मिल रहे हैं। अगर आप कम दाम में अच्छे फीचर्स वाली स्मार्टवॉच खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो अभी अच्छा मौका है। इस सेल के तहत आप 1200 रुपये से कम में भी स्मार्टवॉच खरीद सकते हैं। स्मार्टवॉच और उन पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: boAt Slazer S100, K100+ और K100 Pro ट्रिमर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
इस स्मार्टवॉच में 1.39 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ आती है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 जैसे हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, स्मार्टवॉच AI वॉयस असिस्टेंट के साथ आती है। इसमें IP68 रेटिंग मिलती है। स्मार्टवॉच अमेजन पर 799 रुपये की मिल रही है। और पढें: 1000 रुपए से कम में खरीदें ये हेडफोन, गेमिंग और म्यूजिक दोनों के लिए है परफेक्ट
Noise Pulse 2 Max में 1.85 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह वॉच भी ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसमें 10 दिनों तक चलने वाली बैटरी दी गई है। इसके अलावा, स्मार्टवॉच स्मार्ट DND और 100 से भी ज्यादा स्पोर्ट्स मोड से लैस है। इसे कई कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसमें 150 से भी ज्यादा क्लाउड वॉच फेस मिलते हैं।
यह वॉट एडवांस्ड ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ आती है। इसमें DIY वॉच फेस स्टूडियो मिलता है। स्मार्टवॉच में 1.69 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें हेल्छ इको सिस्टम, लाइव क्रिकेट स्कोर और क्विक रिप्लाई जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्मार्टवॉच HR और SpO2 जैसे हेल्थ फीचर्स के साथ आती है। स्मार्टवॉच को कई कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 1,099 रुपये है।
Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus स्मार्टवॉच में 1.83 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टवॉच में AI वॉयस असिस्टेंट के साथ आती है। इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और IP67 रेटिंग मिलती है। यह कई कलर ऑप्शन में आती है। वॉच में 8 दिन तक चलने वाली बैटरी दी गई है। इस वॉच में भी ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसकी कीमत 1.199 रुपये है।