Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Feb 11, 2025, 02:43 PM (IST)
Amazon पर इन दिनों Honor Days Sale चल रही है। यह सेल 11 फरवरी से शुरू हुई है, जो कि 15 फरवरी तक जारी रहेगी। सेल के दौरान आप Honor के कई स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीद सकते हैं। इस लिस्ट में 108MP कैमरा वाला Honor फोन शामिल है। इसके साथ फोन में आपको 5500mAh की दमदार बैटरी व 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। अगर आप सस्ते में नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए ही है। यहां देखें कुछ बेस्ट ऑप्शन। और पढें: Best 1 Ton AC with 5 Star rating: 1 टन वाले बेस्ट एसी, दिनभर चलाने पर भी बिजली का बिल आएगा कम!
Honor 200 Lite 5G स्मार्टफोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 18,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड के जरिए फोन पर अलग से 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का सेकेंडरी और 2MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 4500mAh की है। और पढें: Vivo V60e 5G का दाम 2500 रुपये तक हुआ कम, भूलकर भी मिस न करें सुनहरी डील
Honor 200 5G स्मार्टफोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 24,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड के जरिए फोन पर अलग से 2000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का सेकेंडरी और 12MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 520mAh की है, जिसके साथ आपको 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Honor 200 Pro 5G स्मार्टफोन के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन से 34,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड के जरिए फोन पर अलग से 2000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का सेकेंडरी और 12MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 520mAh की है, जिसके साथ आपको 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।