Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 29, 2024, 09:46 AM (IST)
Amazon Great Summer Sale की डेट आई गई है। पिछले हफ्ते लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने अपकमिंग सेल की घोषणा की थी। अब कंपनी ने आने वाली समर सेल की डेट भी अनाउंस कर दी है। सेल अगले महीने यानी मई में शुरू होगी। इस सेल के तहत स्मार्टफोन को बेहतरीन ऑफर्स के साथ खरीद पाएंगे। फोन्स पर छूट के साथ-साथ गजब के EMI और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेंगे। सेल में स्मार्टफोन्स के साथ-साथ अन्य कई प्रोडक्ट पर ऑफर्स मिलेंगे। सेल की पूरी डिलेट के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Lava Virat V1 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, Flipkart पर होगी सेल
Amazon पर Great Summer Sale 2 मई, 2024 से शुरू हो जाएगी। अभी कंपनी ने यह जानकारी रिवील नहीं की है कि सेल कितने दिन चलेगी। हालांकि, ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर इस सेल के लिए पेज लाइव कर दिया गया है। सेल डेट के साथ पेज पर ऑफर्स भी बताए गए हैं। और पढें: Vivo T5X 5G को मात्र 932 रुपये हर महीने देकर लाएं घर, 7200mAh बैटरी वाले फोन Amazon-Flipkart की डील ने मचाया हंगामा
अमेजन पेज के मुताबिक, इस सेल के दौरान नया फोन खरीदते समय अपने पुराने स्मार्टफोन पर 45000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। ICICI बैंक और One कार्ड क्रेडिट, BOBCARD और डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट होगा। इसके अलावा, स्मार्टफोन को No Cost EMI पर भी खरीद पाएंगे।
सेल में आईफोम, वनप्लस, सैमसंग, Realme और रेडमी जैसी कई कंपनियों के फोन्स पर बंपर छूट मिलेगी। अभी यह रिवील नहीं किया गया है कि किस फोन पर कितना डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि, पेज पर बताया गया है कि फोन पर मिलने वाली सबसे बड़ी डील कल यानी 30 अप्रैल को शाम छह बजे रिवील की जाएंगी।
इसके बाद मिड रेंज स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली की खुलासा 2 मई, 2024 को किया जाएगा। बजट रेंज स्मार्टफोन पर डील शाम 6 बजे लाइव होंगी।
स्मार्टफोन के साथ-साथ मोबाइल एक्सेसरीज, पावरबैंक, मोबाइल कवर और ईयरबड्स पर भी ऑफर्स मिलेंगे। इन सभी ऑफर्स के साथ आप सस्ता और अच्छा स्मार्टफोन खरीद पाएंगे। कंपनी जल्द ही अन्य कई डील रिवील कर सकती है। अभी Flipkart ने अपनी किसी सेल की घोषणा नहीं की है। आमतौर पर दोनों प्लेटफॉर्म पर एक साथ सेल आती हैं। उम्मीद है फ्लिपकार्ट भी इस तरह की कोई सेल अनाउंस कर सकता है।