Published By: Rohit Kumar | Published: Apr 27, 2023, 04:01 PM (IST)
Amazon Great Summer Sale: अमेजन पर ग्रेट समर सेल की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। इन गर्मियों में नया स्मार्टफोन, फीचर फोन, TWS, लैपटॉप या अन्य कोई इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदने को सोच रहे है, तो इस सेल का इंतजार कर लें। ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर शुरू होने वाली इस सेल के दौरान के दौरान आकर्षक डिस्काउंट, बेस्ट डील और दमदार एक्सचेंज बोनस देखने को मिलेगा। और पढें: Amazon-Flipkart: छोटे कमरों के लिए बेस्ट रहेंगे 1 Ton AC, ताबड़तोड़ छूट के साथ सस्ते में लाएं घर
अमेजन ने इस सेल के लिए एक माइक्रो साइट तैयार की है। साथ ही ब्रांड ने बिग सेविंग फॉर एव्रिवन जैसे टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही ईजी रिटर्न का ऑप्शन भी देखने को मिलेगा। इस सेल के दौरान सिर्फ इलेक्ट्रोनिक्स आइटम ही सस्ते नहीं मिलेंगे, बल्कि कपड़े आदि भी सस्ते में खरीदे जा सकेंगे। हालांकि अभी अमेजन ने सेल डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन जल्द ही तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा। और पढें: iPhone 17 Pro, 17, 16, 15 और iPhone Air पर आई धमाकेदार डील, Flipkart-Amazon से सस्ते में खरीदने का मौका
अमेजन की इस सेल के दौरान ICICI और Kotak Mahindra Bank के कार्ड पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। यह जानकारी माइक्रोसाइट पर दी गई है। इसके लिए डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ट का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा EMI transactions पर भी डिस्काउंट दिया जाएगा।
अमेजन पर शुरू होने वाली इस सेल के दौरान यूजर्स को मोबाइल और असेसरीज पर अधिकतम 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा सकता है। इस सेल में लेटेस्ट से लेकर कई आउटडेटेड हैंडसेट भी शामिल हैं। ऐसे में जरूरी है कि किसी भी मोबाइल को खरीदने से पहले उसके फीचर्स और लॉन्च डेट को चेक कर लें।
इस सेल के दौरान OnePlus, Redmi, Realme, Samsung, OPPO और Vivo जैसे ब्रांड के नाम शामिल होंगे। बजट मोबाइल की शुरुआती कीमत 5,899 रुपये होगी। कई मोबाइल पर दमदार एक्सचेंज बोनस मिलेगा, जिसमें वे अपने पुराने हैंडसेट को बदलकर नया हैंडसेट खरीद सकते हैं।
अमेजन पर शुरू होने वाली इस सेल के लेकर कई ऑफिशियल जानकारी पर से पर्दा उठना बाकी है। जल्द ही ईकॉमर्स कई डील्स पर से पर्दा उठा सकती है। इस सेल में स्मार्ट टीवी से लेकर कई अच्छे ऑफर मौजूद होंगे।