Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Aug 10, 2024, 11:33 AM (IST)
Amazon Deals on 65 inch Smart TV: Amazon Great Freedom Festival Sale में स्मार्ट टीवी पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। अमेजन सेल में चुनिंदा बैंक के कार्ड पर छूट है। स्मार्ट टीवी को सस्ते में घर लाने का मौका है। आज हम यहां 65 इंच टीवी पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में बात करेंगे। आइये, जानते हैं। और पढें: Best 1 Ton AC with 5 Star rating: 1 टन वाले बेस्ट एसी, दिनभर चलाने पर भी बिजली का बिल आएगा कम!
सैमसंग के इस स्मार्ट टीवी में 3840 x 2160 पिक्सल रेजलूशन और 50Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 3 HDMI पोर्ट मिल रहे हैं। साथ ही, टीवी Usb-A पोर्ट के साथ आता है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 67,990 रुपये है। अमेजन से खरीदने पर 2000 रुपये का कूपन डिस्काउंट और SBI के कार्ड पर 2000 की छूट है। और पढें: Vivo V60e 5G का दाम 2500 रुपये तक हुआ कम, भूलकर भी मिस न करें सुनहरी डील
इस स्मार्ट टीवी में 800 mits पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले दिया गया है। टीवी 3GB RAM और 32GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें HDR गेमिंग मोड मिलता है। स्मार्ट टीवी की कीमत 62,999 रुपये है। अमेजन सेल में SBI के कार्ड पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
सोनी के इस स्मार्ट टीवी में 3840 x 2160 पिक्सल रेजलूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं। टीवी में Netflix, Amazon Prime Video जैसे ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 74,990 रुपये है। इस पर 3000 रुपये का कूपन डिस्काउंट है। SBI के कार्ड पर 3000 का डिस्काउंट मिल रहा है।