Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 18, 2023, 01:12 PM (IST)
Amazon Discount Offer on iPhones: भारतीय बाजार में iPhone की डिमांड अच्छी-खासी है। सभी आईफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन कीमत ज्यादा होने की वजह से ऐसा नहीं कर पाते हैं। लेकिन अब आइफोन को कम कीमत पर खरीदा जा सकता है, क्योंकि ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon इस वक्त iPhone 12 से लेकर iPhone 14 Pro तक पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। इसके साथ ही आईफोन्स पर एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है। आइए नीचे आईफोन 12, 13 और 14 प्रो की कीमत, फीचर और मिलने वाले ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं… और पढें: 55 inch Smart TV under 35000 on Amazon: इन टीवी से घर में मिलेगा सिनेमा हॉल का मजा, 35 हजार से कम में बनाएं अपना
आईफोन 12 का 256GB वेरिएंट इस वक्त अमेजन इंडिया पर 66,999 रुपये में बिक रहा है। HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2000 रुपये की छूट दी जा रही है। साथ ही, फोन पर 61 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI मिल रही है। इस डिवाइस में 6.1 इंच का सुपर रेटिना OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजलूशन 2532×1170 पिक्सल है। इसकी स्क्रीन HDR सपोर्ट करती है। इसमें A14 Bionic चिपसेट के साथ-साथ 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 12MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। और पढें: iQOO 15R: Geekbench पर हुआ लिस्ट, इंडिया लॉन्च से पहले फीचर्स हुए लीक
और पढें: Amazon Great Republic Day Sale: इन iPhone को खरीदने का सही समय, मिल रही बंपर छूट
आईफोन 13 की कीमत 69,999 रुपये है। इसपर 61 हजार तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसपर EMI मिल रही है। इसके अलावा, फोन पर कैशबैक भी मिल रहा है। इसके फीचर पर नजर डालें, तो स्मार्टफोन में सुपर रेटिना डिस्प्ले मिलता है, जिसका साइज 6.1 इंच है। इसमें 12MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। साथ ही, फोन में A15 Bionic चिप दी गई है।
आईफोन 14 प्रो का बेस मॉडल 1,19,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3000 रुपये की छूट दी जा रही है, जबकि HSBC के कार्ड से खरीदारी करने पर कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा, फोन पर 60 हजार से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर व EMI भी दी जा रही है। फीचर पर नजर डालें, तो फोन में डायनामिक आइसलैंड वाला डिस्प्ले मिलता है। परफेक्ट फोटो क्लिक करने के लिए 48MP का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, हैंडसेट में A16 Bionic चिप मिलती है।