Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Dec 25, 2023, 01:54 PM (IST)
December Bonanza Sale का आज आखिरी दिन है। यह सेल 20 दिसंबर से शुरू हुई थी, जो कि 25 दिसंबर तक लाइव रहेगी। आज 25 दिसंबर को इस सेल का आखिरी दिन है। सेल के दौरान आप विभिन्न कैटेगरी के प्रोडक्ट्स को बंपर डील व डिस्काउंट ऑफर के साथ घर ला सकते हैं। अगर आप अपने लिए या फिर अपने किसी खास के लिए नया टैबलेट लेने की सोच रहे हैं, तो इस सेल में आपको 55 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यहां देखें Amazon पर मिल रही कुछ धांसू डील्स की डिटेल्स। और पढें: 4099 रुपये तक सस्ता हुआ OPPO F33 Pro 5G, Flipkart-Amazon दे रहे सस्ते में खरीदने का सुनहरा Chance
Samsung Galaxy Tab S8 टैब की कीमत Amazon पर 66,999 रुपये लिस्ट है। हालांकि, December Bonanza Sale के तहत टैब पर 22 प्रतिशत ऑफ दिया जा रहा है। ऑफ के बाद आप इस टैबलेट को अमेजन से 51,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक कार्ड के जरिए टैब पर अलग से 6000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो टैब में 11.0 इंच का डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर, 8000mAh की बैटरी और 13MP का बैक कैमरा मिलता है। और पढें: Vivo V70 5G को खरीदने का अभी सुनहरा चांस, इन शॉपिंग साइट पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
Redmi Pad टैब की कीमत अमेजन पर 33,999 रुपये लिस्ट है। डिस्काउंट ऑफर की बात करें, तो टैब को 50 प्रतिशत ऑफ के साथ सिर्फ 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता हैं। बैंक कार्ड के जरिए टैब पर अलग से 1500 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो टैबलेट में 10.61 इंच का डिस्प्ले मिलता है। साथ ही यह MediaTek Helio G99 प्रोसेसर से लैस है। इस टैब की बैटरी 8000mAh की है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP का बैक कैमरा दिया गया है।
Lenovo Tab P11 टैब की कीमत अमेजन पर 39,000 रुपये लिस्ट है। हालांकि, इस पर अभी 49 प्रतिशत तक का ऑफ मिल रहा है, जिसके बाद इसे आप सिर्फ 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक कार्ड के जरिए टैब पर अलग से 14999 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो टैब में 11.5 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह टैब MediaTek Helio G99 प्रोसेसर से लैस है। इस टैब में 7700mAh की बैटरी दी गई है।