Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 12, 2024, 02:56 PM (IST)
Amazon Deals On Smart Bed Warmer: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके ठंड पड़ने की वजह से मार्केट में रूम हीटर के साथ बैड वार्मर की मांग काफी बढ़ गई है। अगर आप भी रूम हीटर की बजाय बैड वार्मर खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके काम आएगी। हम आपको यहां ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon पर उपलब्ध बैड वार्मर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप 2 हजार से कम में खरीद सकते हैं। चलिए इन बैड वार्मर पर डालते हैं एक नजर… और पढें: 7000mAh बैटरी वाला OPPO फोन हुआ 2000 रुपये सस्ता, खरीदने के लिए यहां करें Order
DR.MADLEY का इलेक्ट्रिक बैड वार्मर शॉकप्रूफ है। यह बिजली की खपत कम करता है। इसमें फास्ट हीटिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बैड को तेजी से गर्म करती है। इसमें एक रिमोट के साथ 4 हीटिंग लेवल मिलते हैं। इस पर 5 साल की वारंटी दी जा रही है। इस वार्मर को अमेजन से 1,599 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। और पढें: Redmi 15 5G को 580 रुपये में घर लाने का मौका, 7000mAh बैटरी फोन पर गजब EMI Offer
वार्मलैंड के वार्मर का इस्तेमाल कड़ाके की ठंड से लेकर बैक पैन तक में किया जा सकता है। यह 100 प्रतिशत वॉटर और शॉक प्रूफ है। सुरक्षा के लिए वार्मर में ऑटो कट ऑफ फंक्शन दिया गया है। इसमें दो रिमोट कंट्रोलर मिलते हैं। इस पर पांच साल की रिप्लेसमेंट वारंटी दी जा रही है। इसे 1599 रुपये में खरीदा जा सकता है।
यह इलेक्ट्रिक वार्मर बहुत ज्यादा ठंड के लिए एकदम परफेक्टर है। यह वार्मर बैड को गर्म करने के लिए केवल 1 यूनिट का इस्तेमाल करता है। इसमें 4 हीटिंग मोड दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने हिसाब से ऑन कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इसके इस्तेमाल से यूजर्स को पीसफुल स्लीप मिलेगी। इसकी कीमत 1,699 रुपये है। इस पर 2 प्रतिशत की छूट मिल रही है। इस वार्मर पर नो-कॉस्ट ईएमआई दी जा रही है।
यह शॉकप्रूफ बैड हीटर डबल बैड के लिए है। इसमें ओवर हीट को रोकने के लिए प्रोटेक्शन लेयर लगाई गई है। इसका फैब्रिक भी हाई क्वालिटी का है। इसमें रिमोट कंट्रोलर मिलता है, जिससे आप इसके टेम्परेचर को अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें ऑन-ऑफ बटन मिलते हैं और यह बिजली की खपत भी बहुत कम करता है। इस पर 1 साल की वारंटी मिलती है। इसकी कीमत 1,894 रुपये है।