comscore

Amazon Deal on smartphone under 20000: Samsung-OnePlus के फोन की कीमत हुई कम, 20 हजार से कम में खरीदने का मौका

Amazon Deal on smartphone under 20000: अमेजन सेल के दौरान Samsung-OnePlus ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर बंपर डील व डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। यहां देखें 20 हजार से कम में मिलने वाले फोन की डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Jul 23, 2024, 05:01 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Amazon पर बंपर डील व डिस्काउंट ऑफर
  • 20 हजार से कम में मिल रहे Samsung-OnePlus
  • बैंक कार्ड व कूपन के बाद डील होगी और सस्ती
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Amazon Deal on smartphone under 20000: अगर आप अपने लिए या फिर अपने किसी खास के लिए नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Amazon आपके लिए कई शानदार डील्स लेकर आया है। अमेजन से अभी आप धाकड़ फीचर्स वाले Samsung, OnePlus व Honor ब्रांड्स के स्मार्टफोन को आप 20,000 रुपये में खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि अमेजन सेल में इन स्मार्टफोन पर शानदार ईएमआई और डिस्काउंट कूपन भी मिल रहा है। यह ऑफर्स आपके डील को और भी सुनहरा बना सकते हैं। यहां देखें टॉप डील्स। news और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात

Samsung Galaxy M35 5G

Samsung Galaxy M35 5G फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वैसे इस फोन की कीमत 24,999 रुपये लिस्ट है। इसके साथ ही बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 2000 रुपये का अलग से डिस्काउंट मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में आपको 6.6 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन Exynos 1380 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। वहीं, 2MP का तीसरा कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। news और पढें: 55 inch Smart TV under 35000 on Amazon: इन टीवी से घर में मिलेगा सिनेमा हॉल का मजा, 35 हजार से कम में बनाएं अपना

news और पढें: Redmi Note 14 Pro 5G पर फाडू ऑफर की बरसात, यहां से खरीदने पर बचेंगे पैसे

OnePlus Nord CE4 Lite 5G

OnePlus Nord CE4 Lite 5G फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वैसे इस फोन की कीमत 20,999 रुपये लिस्ट है। इसके साथ ही बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 2000 रुपये का अलग से डिस्काउंट मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में आपको 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

HONOR X9b 5G

HONOR X9b 5G फोन के 8GB RAM व 256GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन से 21,998 रुपये में खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट इस फोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी दे रही है। साथ ही बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 3000 रुपये का ऑफ मिल रही है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस फोन में 6.78 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, Qualcomm Snapdragon 6 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 5800mAh की बैटरी दी गई है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource