comscore

Amazon Deal Of the Week: 1000 रुपये से कम में घर लाएं 5G फोन, मिल रही छूट

Amazon Deal Of the Week में 5G स्मार्टफोन्स को 1000 रुपये से कम की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है। साथ ही, फोन्स को बैंक डिस्काउंट के साथ भी खरीद सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 06, 2024, 10:24 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Amazon Deal Of the Week में 5G स्मार्टफोन्स पर छूट है।
  • स्मार्टफोन्स को 1000 रुपये से कम की मासिक किस्त पर खरीद सकते हैं।
  • IQOO, LAVA और Redmi के फोन्स पर ऑफर्स हैं।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Amazon Deal Of the Week में स्मार्टफोन्स पर कई ऑफर्स मिल रहे हैं। आप बैंक डिस्काउंट के साथ दमदार फीचर्स वाले फोन्स खरीद सकते हैं। Lava, Redmi और iQOO के 5G स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। स्मार्टफोन्स को बेहतरीन एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। साथ ही, फोन्स को मासिक किस्त पर भी खरीदा जा सकता है। आइये, जानते हैं। news और पढें: Google Pixel 9 5G को खरीदने के सबसे अच्छा मौका, यहां 24,509 रुपये तक गिरी कीमत

Amazon Deal of the Week में इन फोन्स पर छूट

Lava Agni 2 5G

लावा के इस 5G फोन में 6.78 इंच का Full HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन MediaTek Dimensity 7050 6nm प्रोसेसर के साथ आता है। फोन 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 50MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज दिया गया है।
इसकी कीमत 19,999 रुपये है। इसे 970 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है। OneCard क्रेडिट कार्ड पर 1200 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। news और पढें: 4000 की तगड़ी छूट पर मिल रहा iQOO 15 फोन, खरीदने के लिए अभी लपकें फाडू Offer

Redmi 12 5G

रेडमी के इस 5G फोन में 8GB तक RAM के साथ 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसमें Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। फोन 90Hz रिफ्रेश रेट वाले Full HD+ डिस्प्ले से लैस है। इसमें 50MP AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है। फोन को 751 रुपये की EMI पर खरीदा जा सकता है। इस पर 1000 रुपये की छूट है।

iQOO Z7s 5G

स्मार्टफोन में 8GB तक RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है। इसमें Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ 6.38 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन 64MP कैमरे से लैस है। इसमें 44W FlashCharge सपोर्ट वाली बैटरी दी गई है। इसकी कीमत 15,999 रुपये से शुरू है। फोन को 776 रुपये की EMI पर खरीद सकते हैं। ICICI बैंक के कार्ड पर 1000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource