Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Mar 16, 2025, 11:46 AM (IST)
512GB smartphones under 30000: अक्सर आप स्मार्टफोन स्टोरेज फुल हो जाने की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आपको ज्यादा स्टोरेज वाला स्मार्टफोन खरीद लेना चाहिए। हालांकि, जितनी ज्यादा स्टोरेज फोन में मिलती है, उतनी ही ज्यादा मार्केट में उसकी कीमत होती है। हालांकि, Amazon के जरिए आप ज्यादा स्टोरेज वाले स्मार्टफोन को शानदार डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। यहां देखें अमेजन पर 30 हजार से कम में मिलने वाले 512GB स्टोरेज वाले कुछ बेस्ट ऑप्शन। और पढें: 6000 रुपये से कम में खरीदें Tower Air Cooler, जून की गर्मी में मिलेगी दिसंबर वाली ठंडक
Redmi Note 13 Pro+ फोन के 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 31,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड के जरिए फोन पर अलग से 1500 रुपये का ऑफ मिलेगा। ऐसे में इसे आप 30 हजार से कम में खरीद सकेंगे। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन Mediatek Dimensity 7200 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। और पढें: सीधे 17,000 रुपये सस्ता हुआ Oppo Find X9 Ultra, 200MP कैमरा वाले फोन पर Amazon-Flipkart की धाकड़ डील
realme 13 Pro 5G फोन के 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 23,478 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड के जरिए फोन पर अलग से 1500 रुपये का ऑफ मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 7s Gen2 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5200mAh की है।
TECNO CAMON 30 5G फोन के 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन से 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड के जरिए इस फोन पर भी 1500 रुपये का ऑफ मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 100MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है।