Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: Dec 02, 2025, 01:20 PM (IST)
और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की भारत में सेल शुरू, लॉन्च ऑफर में 3000 रुपए की छूट, जानें कीमत और फीचर्स
40 inch Smart TV under 14000 on Amazon: इंडियन मार्केट में स्मार्ट टीवी की भरमार है। यहां अलग-अलग रेंज के टीवी मौजूद हैं। इन सभी में एचडी स्क्रीन से लेकर एचडीएमआई जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। अधिक संख्या होने के कारण सही टीवी चुनना अब मुश्किल हो गया है। इसलिए हम आपको यहां 40 इंच वाले टीवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 15000 से कम है। इन्हें आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया (Amazon India) से खरीद सकते हैं। और पढें: Oppo Reno16c 5G को सस्ते में खरीदने का मौका! Amazon, Vijay Sales या Croma, जानें कहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
VW में 40 इंच का HD QLED डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 1920 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। इसमें 24 वॉट आउटपुट वाले स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। इसमें 5 साउंड मोड और मिराकास्ट, ओटीटी ऐप के साथ-साथ क्वाड-कोर प्रोसेसर और एंड्रॉइड टीवी ओएस मिलता है। इस पर 1 साल की वारंटी दी जा रही है। इस टीवी की कीमत 10,999 रुपये है। इसे आप 533 रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं।
Kodak ने इस स्मार्ट टीवी में 40 इंच का 1920 x 1080 पिक्सल रेजलूशन वाला फुल एचडी डिस्प्ले दिया है। इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। मनोरंजन के लिए टीवी में JioHotstar, Youtube और Prime Video जैसे ऐप का सपोर्ट दिया गया है। इसमें सराउंड साउंड मिलती है। सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए टीवी में डुअल बैंड वाई-फाई, 2 एचडीएमआई, ब्लू-रे, 2 यूएसबी पोर्ट और ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। इसकी कीमत 12,499 रुपये है। इसे आप अमेजन से 606 रुपये प्रति माह की EMI पर घर ला सकते हैं।
Acer का यह स्मार्ट टीवी 40 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, हेडफोन जैक, एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट दिया गया है। बेहतर साउंड के लिए टीवी में 26 वॉट की आउटपुट वाले स्पीकर दिए गए हैं। इसमें गूगल असिस्टेंट, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और ओटीटी ऐप दिए गए हैं। इस टीवी की कीमत अमेजन पर 13,999 रुपये है। इसे 679 रुपये की ईएमआई पर खरीदा जा सकता है।