comscore

YouTube का बड़ा ऐलान, शॉर्ट्स में दिए गए किसी भी लिंक पर नहीं कर पाएंगे क्लिक

Youtube ने शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म Shorts पर बढ़ते स्पैम अटैक को ध्यान में रखकर अहम अनाउंसमेंट की है। अब यूजर्स शॉर्ट्स में दिए गए लिंक पर क्लिक नहीं कर पाएंगे।

Published By: Ajay Verma | Published: Aug 11, 2023, 01:48 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Youtube ने शॉर्ट्स को लेकर किया बड़ा ऐलान।
  • यूजर्स शॉर्ट्स में आए किसी भी लिंक पर नहीं कर पाएंगे क्लिक।
  • यूट्यूब ने हाल ही में 'For You' टैब की टेस्टिंग शुरू की थी।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

वीडियो स्ट्रीमिंग जाइंट YouTube ने बढ़ते स्पैम अटैक को ध्यान में रखकर अपने शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube Shorts के लिए अहम घोषणा की है। यूजर्स शॉर्ट के कमेंट और डिस्क्रिप्शन सेक्शन पर दिए गए लिंक पर क्लिक नहीं कर पाएंगे। कंपनी का मानना है कि इस कदम से स्पैम अटेम्प्ट्स को आसानी से रोका जा सकेगा। news और पढें: Apple यूजर्स को मिला बड़ा तोहफा, Vision Pro के लिए खास YouTube App हुआ लॉन्च

यूट्यूब ने कहा कि 31 अगस्त 2023 से यूजर्स YouTube Shorts के कमेंट, डिस्क्रिप्शन और लाइव फीड में आए लिंक्स पर क्लिक नहीं कर पाएंगे। इस बदलाव को धीरे-धीरे रोलआउट किया जाएगा। कंपनी ने आगे कहा कि हमारे इस फैसले से स्पैमर और स्कैमर के लिए यूजर्स को अपना शिकार बनाना मुश्किल हो जाएगा। इस कदम से हमारा प्लेटफॉर्म सुरक्षित रहेगा। वहीं, डेस्कटॉप से क्लिकेबल सोशल मीडिया आइकन भी जल्द हटाए जाएंगे। news और पढें: Google ने YouTube Music में लॉन्च किया AI प्लेलिस्ट फीचर, अब मूड के हिसाब से बनाएं अपनी म्यूजिक लिस्ट

लिंक शेयर करने के नए तरीकों की होगी घोषणा

कंपनी के अनुसार, लिंक एक ऐसा जरिया है, जिससे क्रिएटर्स अपनी कम्युनिटी के साथ जरूरी जानकारी शेयर कर सकते हैं। हम लिंक शेयर करने के नए तरीकों का जल्द ऐलान करने वाले हैं। news और पढें: YouTube का ऑटो-डबिंग फीचर अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध, अब 27 भाषाओं को करेगा सपोर्ट

यूट्यूब पर यहां मिलेंगे लिंक

23 अगस्त से यूट्यूब के मोबाइल और डेस्कटॉप यूजर्स को क्रिएटर के चैनल पर सब्सक्राइब बटन के पास लिंक देखने को मिलेंगे। यहां क्रिएटर्स अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से लेकर Merchandise साइट्स तक के लिंक को ऐड कर सकेंगे।

हाल ही शुरू की ‘For You’ टैब की टेस्टिंग

यूट्यूब ने लिंक से जुड़ी अहम अनाउंसमेंट करने से पहले ‘फॉर यू’ टैब की टेस्टिंग का ऐलान किया था। इस टैब के आने से यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर उनके द्वारा सब्सक्राइब किए गए चैनल की देखी गई वीडियो के अनुसार वीडियो सजेशन मिलेंगे। इससे प्लेटफॉर्म ज्यादा पर्सनलाइज्ड होगा और इससे यूजर्स का एक्सपीरियंस भी बेहतर होगा।

इसके अलावा, यूट्यूब ने अपने प्लेटफॉर्म को भी अपग्रेड किया था, जिसके तहत अब यूजर्स वॉच हिस्ट्री फंक्शन को ऑफ करके वीडियो रिकमेंडेशन को बंद कर सकते हैं। ऐसा करने से यूजर्स को होम फीड पर एक भी सजेस्टेड वीडियो दिखाई नहीं देगी। फिलहाल, इस अपडेट को चुनिंदा यूजर्स के लिए रिलीज किया गया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

जून में इस प्रोग्राम को किया पेश

आपको याद दिला दें कि वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने इस साल जून में यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम को लॉन्च किया था, जिसके तहत पेमेंट पॉलिसी में काफी रियायत दी गई। इस अपडेशन के बाद अब क्रिएटर्स को पेमेंट तभी मिलेगी, जब उनके फॉलोवर्स 500, वॉच टाइम 3000 घंटे, 90 दिन में तीन वीडियो और 3 मिलियन व्यूज होंगे।