comscore

हो जाएं तैयार! WhatsApp से जल्द शेयर कर पाएंगे 2GB की डॉक्यूमेंट फाइल

WhatsApp एक नई प्रेजेंटेशन शीट पर काम कर रहा है। यह 2GB साइज वाली डॉक्यूमेंट फाइल को शेयर करने की सुविधा की घोषणा करेगी।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 16, 2023, 10:16 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp से जल्द शेयर कर पाएंगे 2GB साइज वाली डॉक्यूमेंट फाइल।
  • यब सुविधा एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए आएगी।
  • कंपनी इसकी घोषणा एक प्रेजेंटेशन शीट के जरिए करेगी।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp इन दिनों कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। iOS और एंड्रॉयड दोनों के लिए नई-नई सुविधाएं लाईं जा रही हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, अब मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप एक ऐसी प्रेजेंटेशन शीट पर काम कर रहा है, जो 2GB तक की साइज वाले डॉक्यूमेंट भेजने की सुविधा का घोषणा करेगी। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ लाया जाएगा। इस नई सुविधा के जरिये व्हाट्सऐप यूजर्स 2GB तक की साइज वाली फाइल को शेयर कर पाएंगे। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे

WhatsApp New feature

Android 2.23.3.13 update के लिए WhatsApp beta से पता चला था कि एक नया फीचर इन-ऐप डॉक्यूमेंट बैनर डेवलपमेंट के अधीन है। इस बैनर के जरिए कंपनी की तैयारी 2GB साइज वाले डॉक्यूमेंट शेयर करने की सुविधा अनाउंस करने की है। इसके आने से यूजर्स आसानी से बड़े साइज वाले डॉक्यूमेंट को व्हाट्सऐप के माध्यम से शेयर कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें ईमेल का यूज नहीं करना पड़ेगा। news और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज

लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, iOS 23.3.0.76 update के लिए लेटेस्ट WhatsApp beta से पता चला है कि कंपनी iOS ऐप के लिए ऐसी प्रेजेंटेशन शीट लाने पर काम कर रही है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा।

बैनर के जरिए मिलेगी नई सुविधा की जानकारी

लेटेस्ट रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें बैनर साफ-साफ नजर आ रहा है। iOS ऐप पर नई सुविधा की घोषणा करने वाले इन-ऐप बैनर की फोटो नहीं है, लेकिन एक समान सुविधा का डेवलपमेंट हो रहा है। स्क्रीनशॉट में एक प्रेजेंटेशन शीट है। इसमें बताया गया है 2GB तक के आकार के दस्तावेजों को शेयर करना संभव है और उन बड़े दस्तावेजो को जल्द शेयर करने के लिए वाई-फाई कनेक्शन की जरूरत होगी।

इसके अलावा, जब आप मोबाइल डेटा कनेक्शन का यूज करके WhatsApp से बड़ी फाइलों या दस्तावेजों को व्हाट्सऐप पर शेयर करते हैं तो डेटा अधिक चाहिए होता है। इस कारण मोबाइल डेटा को बचाने के लिए वाई-फाई कनेक्शन का यूज करके ही शेयर करें।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

यह प्रेजेंटेशन शीट अभी डेवलपमेंट फेज में है। इसे आगे आने वाले समय में अपडेट के साथ जारी किया जाएगा।