comscore

WhatsApp में आ रहा एक नया फीचर, जल्द भेज पाएंगे वीडिया मैसेज

WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इसकी मदद से अब वे वॉयस मैसेज के साथ-साथ वीडियो मैसेज भी सेंड कर पाएंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 24, 2023, 09:31 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp में भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ नए फीचर को रोल आउट किया जाएगा।
  • यूजर्स 60 सेंकड तक का वीडियो मैसेज रिकॉर्ड कर पाएंगे।
  • यह नया फीचर वॉयस मैसेज की तरह ही काम करेगा।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp लगातार कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में कई सुविधाएं मिलती हैं। मैसेज करने के अलावा इस ऐप की मदद से यूजर्स एक दूसरे को वॉयस और वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। साथ ही वॉयस मैसेज भी भेज सकते हैं। अब Meta के स्वामित्व वाला यह मैसेजिंग ऐप अपने यूजर्स के एक्पीरियंस को और भी मजेदार बनाने के लिए एक नई सुविधा लेकर आने वाला है। news और पढें: WhatsApp पर आ रहा नया Password फीचर! अकाउंट सिक्योरिटी होगी पहले से ज्यादा बेहतर

व्हाट्सऐप यूजर्स को जल्द ऐप में वॉयस के अलावा वीडियो मैसेज सेंड करने की सुविधा भी मिलेगी। भविष्य में आने वाले अपडटे के साथ कंपनी इसे रोल आउट करेगी। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। news और पढें: बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर भेजे मैसेज, जानें कैसे

WhatsApp Video Messages Feature

WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo के हालिया रिपोर्ट के अनुसार, TestFlight पर मौजूद iOS 23.6.0.73 update के लिए WhatsApp beta से पता चला है कि एक नया वीडियो मैसेज फीचर डेवलपमेंट फेज में है। अभी व्हाट्सऐप में यूजर्स को केवल वॉयस मैसेज भेजने की सुविधा मिलती है। हालांकि, भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ वे वीडियो मैसेज भी भेज सकेंगे। फिलहाल, कंपनी वीडियो मैसेज फीचर पर काम कर रही है।

बना पाएंगे इतनी बड़ी वीडियो

इस नए फीचर्स की मदद से व्हाट्सऐप यूजर्स आसानी से 60 सेकंड तक की वीडियो रिकॉर्ड करके अपने कॉन्टैक्ट को भेज पाएंगे। इसके लिए उन्हें बस कैमरा आइकन पर क्लिक करना होगा। इससे यूजर्स को अपने दोस्तों के साथ बात करने का एक नया तरीका मिलेगा, जो उनकी बातचीत को मजेदार बनाएगा।

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें दिख रहा है कि यह नया फीचर किस तरह काम करेगा। यह नया फीचर भी बिल्कुल वॉयस नोट की तरह ही काम करता है। वीडियो मैसेज निश्चित रूप से भावनाओं और भावों को मैसेज से बेहतर ढंग से व्यक्त करने में मदद कर सकते हैं। एक वीडियो मैसेज भेजना एक वॉयस नोट से अधिक उपयोगी हो सकता है।

कोई भी देख पाएगा वीडियो मैसेज

ध्यान दें कि वीडियो मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे। इसका मतलब है कि कोई भी, यहां तक कि व्हाट्सऐप, Meta और कोई भी प्रॉक्सी प्रदाता आपके द्नारा शेयर किए गए वीडियो मैसेज को नहीं पढ़ पाएगा। इसके अलावा, अतिरिक्त गोपनीयता के लिए वीडियो मैसेज को फॉर्वड और सेव करके नहीं रखा जा सकेगा। न ही उसका स्क्रीनशॉट ले पाएंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

बता दें कि अभी यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा।