comscore

WhatsApp में एडिटिंग करना होगा और भी मजेदार, नए डिजाइन का मिलेगा ड्राइंग एडिटर

WhatsApp, यूजर्स के लिए ऐप को और भी उपयोगी और मजेदार बनाने के लिए आए दिन नए-नए फीचर्स लाता रहता है। साथ ही मौजूदा फीचर्स और टूल्स को बेहतर बनाने में भी लगा रहता है।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 10, 2024, 10:42 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp, यूजर्स के लिए ऐप को और भी उपयोगी और मजेदार बनाने के लिए आए दिन नए-नए फीचर्स लाता रहता है। साथ ही मौजूदा फीचर्स और टूल्स को बेहतर बनाने में भी लगा रहता है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp लगातार नए-नए फीचर्स पर काम कर रहा है। कंपनी ऐप के इंटरफेस में भी बदलाव कर रही है। अपडेट ट्रे को रीडिजाइन किया जा रहा है। इसके बाद अब लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी सामने आई है कि मेटा का लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ड्राइंग एडिटर को भी रीडिजाइन करने पर काम कर रहा है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। फिलहाल, यह डेवलपमेंट फेज में है। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। news और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे

WhatsApp रीडिजाइन कर रहा यह टूल

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने रीडिजाइन ड्राइंग एडिटर के बारे में जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.9.6 update से पता चला है कि कंपनी ड्राइंग एडिट को रीडिजाइन कर रहा है। news और पढें: Meta का बड़ा प्लान, Mark Zuckerberg बना रहे हैं एक खास AI Agent, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

स्क्रीनशॉट में देखें नया इंटरफेस

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें रीडिजाइन किया गया ड्राइंग एडिटर दिखाई दे रहा है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, व्हाट्सऐप ड्राइंग एडिटर स्क्रीन के अंतर ब्रश और कलर टूल्स के लिए बॉटम बार के इंटीग्रेशन में लगा हुआ है। इसे अपकमिंग अपडेट के साथ लाया जाएगा।

अभी ड्राइंग एडिटर में कलर बार स्क्रीन के टॉप पर मिलता है। इसे बड़े डिस्प्ले पर एक्सेस करना काफी कठिन हो जाता है। हालांकि, भविष्य के अपडेट में रीडिजाइन ड्राइंग एडिटर इस टूल को स्क्रीन के नीचे लाकर एडिटिंग एक्पीरियंस को मजेदार बनाएगा। ध्यान रखें कि व्हाट्सऐप यूजर्स को 24 डिफॉल्ट कलर के पैलेट से सिलेक्ट की सुविधा मिलती है। उपलब्ध रंग ऑप्शन के जरिए नेविगेशन को सरल बनाकर कलर सिलेक्शन को भी आसान बनाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

जैसा कि हम ऊपर बता चुके हैं कि यह सुविधा अभी डेवलपमेंट के अधीन है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। पहले टेस्टिंग के लिए सुविधा बीटा यूजर्स को रोल आउट की जाएगी। उसके बाद यह स्टेबल वर्जन पर सभी यूजर्स के लिए रिलीज होगी। इसका मतलब है कि अभी WhatsApp के यूजर्स को रीडिजाइन ड्राइंग एडिटर के लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इसके अलावा भी व्हाट्सऐप कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। कुछ की टेस्टिंग भी शुरू हो गई है।