Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 30, 2024, 10:20 AM (IST)
WhatsApp लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। हाल में कंपनी ने एक नया फीचर रोल आउट किया था, जिसकी मदद से वे एक साथ कई मैसेज को पिन कर सकते हैं। अब Meta का यह ऐप Pinned message preview नाम के एक फीचर पर काम कर रहा है। फीचर के नाम से ही पता चल रहा है कि यह पिन किए गए मैसेज का प्रीव्यू दिखाएगा। इस सुविधा को भविष्य में आने वाले व्हाट्सऐप के अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इस नए फीचर की जानकारी दी है। गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.7.27 update से पता चला है कि कंपनी पिन किए गए मैसेज के लिए प्रीव्यू फीचर पर काम कर रही है। और पढें: Meta का बड़ा प्लान, Mark Zuckerberg बना रहे हैं एक खास AI Agent, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा
WhatsApp beta for Android 2.24.6.15 update के साथ कंपनी ने एक फीचर अनाउंस किया है, जिसके तहत यूजर्स तीन मैसेज तक पिन कर सकते हैं। अब व्हाट्सऐप इस फीचर को और भी बेहतर बनाने पर काम कर रही है।
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि यह अपकमिंग फीचर कैसे काम करेगा।
स्क्रीनशॉट के अनुसार, पिन किया गया मैसेज का प्रीव्यू चैट स्क्रीन के सबसे ऊपर दिखाई देगा। उदाहरण के तौर पर अगर आपने एक फोटो को पिन किया है तो थंबनेल पिन किए गए मैसेज के भीतर दिखाई देगा, जिससे यूजर्स मैसेज को पूरी तरह खोलने बिना ही कंटेंट को जल्दी से पहचान सकेंगे। पहले, पिन किए गए मैसेज के लिए थंबनेल नहीं दिखाया जाता था।
ध्यान रखें कि पिन किए गए मैसेज के लिए प्रीव्यू फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ पहले टेस्टिंग के लिए बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। उसके बाद वह स्टेबल वर्जन पर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।
इसके अलावा, WhatsApp चैनल्स और कम्युनिटी के लिए भी कई फीचर्स ला रही है। इनमें से कुछ बीटा वर्जन के लिए रोल आउट कर दिया है। कुछ अभी डेवलपमेंट फेज में ही है।