Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 27, 2024, 10:09 AM (IST)
Image: Pixabay
WhatsApp कम्यूनिटी ग्रुप के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है। कम्यूनिटीज फीचर लॉन्च करने के बाद कंपनी इसे और भी बेहतर बनाने में लगी हुई है। पिछले साल मेटा के स्वामित्व वाले लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने Communities के लिए कई नई सुविधाएं जारी की थी। इस साल भी कंपनी के पास कम्यूनिटीज के पास बहुत कुछ है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, अब व्हाट्सऐप कम्युनिटी ग्रुप के लिए Pinned Events नाम के एक फीचर पर काम कर रही है। फिलहाल, यह सुविधा डेवलपमेंट फेज है। इसे भविष्य मे आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। आइये, फीचर के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब चैट स्क्रीन दिखेगी एकदम अलग
WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में Pinned event फीचर की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप कम्यूनिटी ग्रुप चैट के लिए Pinned Events सेक्शन पर काम कर रहा है। गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.3.20 update से पता चला है कि व्हाट्सऐप पहले से ही प्लान किए गए इवेंट्स को कम्यूनिटी इंफो स्क्रीन पर अपने आप पिन करने के लिए नए सुविधा पर काम कर रहा है। और पढें: WhatsApp का बदलने वाला है लुक, अब Instagram की तरह टॉप पर दिखेंगे दोस्तों के Status! रहें तैयार
रिपोर्ट में एक स्क्रीन शॉट भी दिया गया है। इसमें यह फीचर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। स्क्रीन शॉट के अनुसार, कम्युनिटी इंफो स्क्रीन के टॉप पर अपकमिंग इवेंट्स को ऑटोमैटिक पिन करने के लिए एक नई सुविधा डेवलपमेंट फेज में है। जब भी कम्युविटी मेंबर कोई नया ईवेंट बनाता है, तो उसे अपने आप इस सेक्शन में हाइलाइट कर दिया जाएगा। इससे अन्य सभी के लिए कम्युनिटी में अपकमिंग इवेंट के बारे में आसानी से पता चल जाएगा। उन्हें एक ही जगह पर सभी इवेंट सबसे टॉप पर दिख जाएंगे। और पढें: WhatsApp से कैसे करें मोबाइल रिचार्ज, जानें आसान तरीका
हालांकि, ध्यान रखें कि अभी यह सुविधा डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ पहले टेस्टिंग के तौर पर कुछ बीटा यूजर्स के लिए लाया जाएगा। इसके बाद स्टेबल वर्जन के लिए इसे जारी किया जाएगा। इसका मतलब है कि अभी व्हाट्सऐप यूजर्स को इस नए फीचर के लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।