Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: May 06, 2025, 12:17 PM (IST)
WhatsApp कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। कुछ सुविधाएं डेवलपमेंट फेज में हैं तो वहीं, कई फीचर्स बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिए गए हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट में एक नए फीचर की जानकारी सामने आई है। कंपनी भविष्य में एक ऐसा फीचर लाने वाली है, जो यूजर्स को Meta AI का यूज करके AI पावर्ड चैट वॉलपेपर बनाने की सुविधा देगा। इस फीचर पर अभी काम किया जा रहा है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp ने यूजर्स के लिए पेश किया कमाल का फीचर, अब नए ग्रुप मेंबर भी पढ़ सकेंगे पुराने मैसेज
WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WAbetainfo ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया है कि गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.25.15.7 update से पता चला है कि व्हाट्सऐप मेटा एआई का यूज करके AI पावर्ड चैट वॉलपेपर बनाने की सुविधा पर काम कर रहा है। और पढें: WhatsApp पर आ रहा नया Password फीचर! अकाउंट सिक्योरिटी होगी पहले से ज्यादा बेहतर
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें ये फीचर्स साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं। स्क्रीनशॉट से देख सकते हैं कि WhatsApp एक ऐसी सुविधा पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को अपनी बातचीत के लिए वॉलपेपर बनाने की सुविधा देगा। इसे भविष्य के अपडेट में जारी किया जाएगा। यह सुविधा Meta AI की जनरेटिव कैपेबिलिटी का लाभ उठाती है ताकि ऐसे वॉलपेपर बनाए जा सकें, जो डिवाइस स्क्रीन के आयामों के अनुसार हों। और पढें: बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर भेजे मैसेज, जानें कैसे
यूजर्स चैट थीम सेटिंग से सीधे इस फीचर तक पहुंच सकेंगे। इसके अलावा ग्लोबल लेवल पर या व्यक्तिगत चैट के लिए सभी चैट्स के लिए वॉलपेपर बनाना संभव होगा। दोनों ही मामलों में, एक ऑर्शन दिखाई देगा, जो य़ूजर्स को AI का यूज करके वॉलपेपर बनाने की सुविधा देता है। ध्यान रखें कि अभी यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ टेस्टिंग के लिए चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। इसके बाद स्टेबल वर्जन के लिए आएगा।