Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Sep 17, 2024, 11:21 AM (IST)
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आया है। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप, Instagram जैसा फीचर रोल आउट कर रहा है। WhatsApp का Status Update Mention फीचर यूजर्स को इंस्टाग्राम की तरह स्टेटस अपडेट पर कॉन्टैक्ट को मेंशन करने की सुविधा देगा। कंपनी पिछले काफी समय से इस फीचर पर काम कर रही है। अब आखिरकार इसे रोल आउट कर दिया गया है। हालांकि, इस फीचर को अभी चुनिंदा लोंगो के लिए लाया गया है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ना चाहते हैं मैसेज, अभी अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
Google Play Store पर मौजूद लेटेस्ट latest WhatsApp beta for Android 2.24.20.3 update से पता चला है कि स्टेटस अपेडट फीचर रोल आउट किया जा रहा है। यह जानकारी व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में दी है। और पढें: Meta चुपके से लेकर आया खास App! टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे छोटे गेम्स और ऐप
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें यह फीचर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। स्टेटस अपडेट पेज पर कैप्शन बार पर मेंशन करने के लिए ऑप्शन मिल रहा है। इस पर क्लिक करके आप अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में से किसी को भी मेंशन कर सकते हैं। इसके बाद आपके स्टेटस पर नाम के नीचे वह कॉन्टैक्ट दिखाई देगा, जिसको आपने मेंशन किया है। और पढें: WhatsApp Username: सरकार की सख्ती के बाद अब Meta ने दी सफाई, बताया फीचर पूरी तरह से होगा ऑप्शनल
ध्यान रखें कि यह ऑप्शन स्टेटस पब्लिश करने से पहले आपको दिखाई देगा। इससे यूजर्स के लिए उन कॉन्टैक्ट को सिलेक्ट करना आसान हो जाता है, जिनका वे डिस्क्रिप्शन देना चाहते हैं। अगर आप अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर किसी कॉन्टैक्ट को मेंशन करते हैं तो उन्हें एक नोटिफिकेशन मिलेगा कि आपके द्वारा उन्हें स्टेटस में मेंशन किया गया है। इसके अलावा, उन्हें यूजर्स के साथ उनकी चैट में एक मैसेज मिलेगा, जिसमें उन्हें सूचित किया जाएगा कि उन्हें स्टेटस अपडेट में मेंशन किया गया है।
बता दें कि इसे अभी चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। आगे आने वाले समय में इसे स्टेबल वर्जन पर सभी के लिए लाया जाएगा।