comscore

WhatsApp Status के लिए आ रहा नया फीचर, एडिट कर पाएंगे स्टिकर फोटोज

WhatsApp Status के लिए कंपनी एक मजेदार फीचर लाने पर काम कर रही है। इस फीचर की मदद से यूजर्स एक ही स्टेटस में कई फोटो लगा पाएंगे। इसके लिए वे विभिन्न शेप का यूज कर पाएंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 25, 2025, 12:12 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp में लगातार नए-नए फीचर्स आ रहे हैं। हाल ही में लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने Chats के लिए Theme पेश की हैं। अब यूजर्स अपनी चैट्स को और भी मजेदार बना सकते हैं। अब कंपनी एक और नया फीचर लाने वाला है। इस फीचर की मदद से स्टेटस अपडेट पर स्टिकर फोटोज को एडिट कर सकते हैं। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। फिलहाल, यह सुविधा डेवलपमेंट फेज में है। आइये, डिटेल में जानते हैं। news और पढें: WhatsApp पर आ रहा Schedule Messages फीचर, तय समय पर खुद पहुंचेगा जरूरी मैसेज!

WhatsApp Sticker Photos

WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WAbetainfo ने अपकमिंग फीचर Sticker Photos के बारे में बताया है। गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.25.4.25 update से पता चला है कि कंपनी स्टेटस अपडेट्स के लिए स्टिकर एडिट करने की सुविधा लाने पर काम कर रहा है। अभी यह सुविधा डेवलपमेंट फेज में है। news और पढें: WhatsApp ने यूजर्स के लिए पेश किया कमाल का फीचर, अब नए ग्रुप मेंबर भी पढ़ सकेंगे पुराने मैसेज

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें यह फीचर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। इस फीचर के आने के बाद स्टेटस अपडेट पर स्टिकर फोटो लगाने से पहले उसके शेय यानी आकार को एडिट करने की सुविधा मिलेगी। WhatsApp यूजर्स शेप के प्रीडिफाइन्ड सेट से सिलेक्ट करके स्टिकर फोटो के आकार को एडिट कर पाएंगे। news और पढें: WhatsApp पर आ रहा नया Password फीचर! अकाउंट सिक्योरिटी होगी पहले से ज्यादा बेहतर

इन शेप्स में दो आयताकार ऑप्शन (लैंडस्केप और पोर्ट्रेट), एक स्क्वायर, एक सर्कल, एक हार्ट और एक स्टार शामिल हैं। आयताकार और चौकोर आकार विशेष रूप से कोलाज जैसा इफेक्ट बनाने के लिए यूज किए जा सकेंगे, जिससे यूजर्स एक ही स्टेटस अपडेट के अंदर कई फोटोज लगा सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

दूसरी ओर, गोलाकार, हार्ट और स्टार के आकार आपके स्टेट्स को और भी मजेदार बनाने में काम आएंगे। ध्यान रखें कि फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट में है। इसे पहले टेस्टिंग के लिए बीटा यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा। उसके बाद फीचर स्टेबल वर्जन पर सभी के लिए रोल आउट होगा।