Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 06, 2023, 09:55 AM (IST)
WhatsApp में लगातार नए-नए फीचर्स आ रहे हैं। कंपनी ऐप को और भी उपयोगी और मजेदार बनाने के साथ-साथ सुरक्षित बनाने पर भी काम कर रही है। यूजर्स के डेटा और पर्सनल चैट को गलत हाथों में जाने से रोकन के लिए नई सुविधाएं जोड़ने में लगी हुई है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, अब Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो लॉक की गई चैट को एक सीक्रेट कोड के जरिए ओपन करने की सुविधा देगा। इसका मतलब है कि अगर कोई आपके फोन का पासवर्ड जानता है, तब भी वह आपके लॉक व्हाट्सऐप चैट को ओपन नहीं कर पाएगा। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे
WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने व्हाट्सऐप के इस अपकमिंग फीचर की जानकारी दी है। साइट की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध WhatsApp beta for Android 2.23.21.8 update से पता चला है कि ऐप लॉक चैट सेक्शन को ओपन करने के एक नए तरीके पर काम कर रहा है। और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज
लॉक की गई चैट हमेशा चैट लिस्ट में सबसे ऊपर एक Locked Chat सेक्शन में दिखाई देती हैं। इसे ओपन करने के लिए यूजर्स को या तो फोन पिन या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का यूज करना होता है। अब कंपनी इसके वजह एक सीक्रेट कोड के जरिए भी इन चैट को अनलॉक करने की सुविधा देने पर विचार कर रही है।
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है। इसमें यह फीचर साफ देखने को मिल रहाहै। स्क्रीनशॉट के अनुसार, चैट लॉक सेटिंग में सीक्रेट कोड बैनर के जरिए बताया जा रहा है कि अपनी चैट्स को फोन के पिन की वजह सीक्रेट कोड से अनलॉक करें।
इस फीचर के आने से उन लोगों को काफी फायदा होगा, जिनके फोन का पिन उनके दोस्तों या घर वालों को पता होता है। अब पिन जानने के बाद भी वे उसकी लॉक व्हाट्सऐप चैट को एक्सेस नहीं कर पाएंगे। इस फीचर को भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। बता दें कि WhatsApp Secret Code फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है। इसके जल्द रोल आउट होने की उम्मीद है।