comscore

WhatsApp में आया कमाल का फीचर, अब ग्रुप में कर पाएंगे Voice Chat

WhatsApp ने ग्रुप्स के लिए एक नया वॉयस चैट फीचर रोल आउट कर दिया है। इसे अभी एंड्रॉयड के बीटा यूजर्स के लिए लाया गया है। इसके जरिए यूजर्स ग्रुप के सभी सदस्यों के साथ बोलकर आसानी से बातचीत कर सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 07, 2023, 10:29 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp ने Voice Chats फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है।
  • इसे अभी एंड्रॉयड के कुछ बीटा यूजर्स के लिए लाया गया है।
  • नए फीचर का यूज कुछ ही ग्रुप के लिए किया जा सकता है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp, ऐप को और भी मजेदार बनाने के लिए कई धमाल फीचर ला रहा है। मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप अब एक नया फीचर Voice Chats रोल आउट कर रहा है। यह ग्रुप्स में बातचीत का एक नया तरीका ला रहा है। हालांकि, अभी इस नए फीचर को कुछ ही लकी बीटा यूजर्स के लिए लाया गया है। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे

WhatsApp Voice Chats Feature

WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने Voice Chats फीचर के रोल आउट की जानकारी दी है। Google Play Store पर उपलब्ध WhatsApp beta for Android 2.23.16.19 के साथ व्हाट्सऐप का Voice Chats फीचर रोल आउट हो रहा है। हालांकि, अभी केवल बीटा यूजर्स ही इसका यूज कर पा रहे हैं। साथ ही, यह भी पता चल गया है कि यह फीचर कैसे काम करेगा। news और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज

WhatsApp beta for Android 2.23.7.12 update के साथ इस फीचर के डेवलपमेंट की जानकारी सामने आई थी। इस सुविधा के साथ व्हाट्सऐप ग्रुप के मेंबर्स को वॉयस कॉल करने का एक नया तरीका मिल रहा है। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है कि इसमें साफ दिख रहा है कि यह फीचर कैसे काम करेगा।

Image Credit- (WABetainfo)

कैसे काम करेगा नया फीचर?

स्क्रीनशॉट में ग्रुप चैट के अंदर एक नया वॉयस वेवफॉर्म आइकन दिखाई दे रहा है। इस आइकन पर टैप करके वॉयस चैट अपने आप शुरू हो जाएगा और इसके लिए एक अलग इंटरफेस दिखाई देने लगेगा। ग्रुप चैट में कोई भी किसी भी समय वॉयस चैट में शामिल हो सकता है और बोलना शुरू कर सकता है।

अगर कोई वॉयस चैट में शामिल नहीं होगा और वह खाली रहेगी तो 60 मिनट के बाद यह अपने आप खत्म हो जाएगी। इसके बाद कोई भी किसी भी समय दूसरी वॉयस चैट शुरू कर सकता है।

ये ग्रुप्स कर पाएंगे यूज

यह ध्यान रखें कि व्हाट्सऐप वॉयस चैट केवल कुछ ग्रुप्स के लिए ही उपलब्ध होगी। 32 मेंबर्स वाले ग्रुप ही इस फीचर का यूद कर पाएंगे, जिसमें से केवल 32 मेंबर्स ही वॉयस चैट में शामिल हो सकते हैं।

इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप बिना फोन किए ही एक-दूसरे से बोलकर बात कर सकते हैं। वॉयस चैट शुरू होते ही सभी मेंबर्स को एक न्यूट नोटिफिकेशन मिलेगी। साथ ही, ग्रुप आइकन चैट लिस्ट में वॉयस चैट दिखाने के लिए एक छोटा थंबनेल दिखाता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

ध्यान रखें कि अभी यह फीचर केवल कुछ ही एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आगे आने वाले समय में इसे सभी के लिए रिलीज किया जा सकता है।