Published By: Mona Dixit | Published: Jan 19, 2023, 09:13 AM (IST)
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आया है। व्हाट्सऐप यूजर्स को अब दो नया ब्लॉक शॉर्टकट मिल रहा है, जिसकी मदद से वे आसानी से अपने कॉन्टैक्ट को ब्लॉक कर पाएंगे। कुछ समय पहले लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें बताया था कि कंपनी चैट लिस्ट और नोटिफिकेशन में ही ब्लॉक करने के लिए शॉर्टकट देने पर काम कर रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, इसे अब रोल आउट करना शुरू कर दिया गया है। आइये, डिटेल में जानते हैं… और पढें: WhatsApp से बुक करें LPG गैस सिलेंडर, ये 4 तरीके भी आएंगे काम
WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप ने चैट लिस्ट में ही कॉन्टैक्ट को ब्लॉक करने के लिए नए शॉर्टकट देने की सुविधा शुरू कर दी है। हालांकि, फिलहाल इसे केवल कुछ लकी बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। पहले आई रिपोर्ट के अनुसार, यह नई सुविधा डेवलपमेंट फेड में थी। Google Play Store से Android 2.23.2.10 अपडेट के लिए WhatsApp beta इंस्टॉल करने से पता चला है कि अब कंपनी ने इसे रोल आउट करना भी शुरू कर दिया है। और पढें: Meta का बड़ा कदम, WhatsApp, Facebook और Messenger पर स्कैमर्स की छुट्टी, लॉन्च हुआ नया सुरक्षा फीचर
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसके मुताबिक, कंपनी यूजर्स को ब्लॉक करने के लिए दो नए एंट्री पॉइंट दे रही है। एक शॉर्टकट चैट लिस्ट में मिलेगा। वहीं, दूसरा मैसेज के नोटिफिकेशन के साथ आएगा। दूसरा ऑप्शन तब मिलेगा, जब मैसेज किसी अनजान कॉन्टैक्ट से आएगा। और पढें: WhatsApp लाया पैरेंटल कंट्रोल फीचर, माता-पिता को मिलेगा बच्चों के अकाउंट पर पूरा कंट्रोल
अब यूजर्स को किसी कॉन्टैक्ट को ब्लॉक करने के लिए उसकी चैट ओपन करने की जरूरत नहीं होगा। वे ऐप ओपन करते ही चैट लिस्ट में से उसे ब्लॉक कर पाएंगे। इसके अलावा, एक और शॉर्टकट दिया जा रहा है। चैट लिस्ट में से उस कॉन्टैक्ट पर टैप करके होल्ड करें, जिसे ब्लॉक करना चाहते हैं।
ऐसा करते ही राइट साइड में तीन डॉट आइकन आ जाएगा। उस पर क्लिक करें। अब आपको कई ऑप्शन्स मिलेंगे। ब्लॉक का विकल्प सबसे नीचे आ रहा है। उस पर क्लिक करते ही वह कॉन्टैक्ट ब्लॉक हो जाएगा।
इन दोनों शॉर्टकट से यूजर को ब्लॉक करना बहुत आसान हो जाएगा। ध्यान रखें कि फिलहाल यह सुविधा कुछ ही बीटा टेस्टर्स के लिए जारी की जा रही है। आगे आने वाले समय में कंपनी सभी WhatsApp यूजर्स के लिए इसे रोल आउट करेगी।