Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: May 11, 2024, 10:00 AM (IST)
WhatsApp ने हाल में एक नया अपडेट जारी किया है। अपडे के साथ एंड्रॉइड और iOS दोनों ऐप्स को नया डिजाइन और UI मिल गया है। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने कई बदलाव किए हैं। व्हाट्सऐप लगातार नई-नई सुविधाएं लाने में लगा हुआ है, ताकि ऐप को यूजर्स के लिए और भी उपयोगी और मजेदार बनाया जा सके। अब Meta के इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने ड्रॉइंग एडिटर को भी नया रूप दिया है। कंपनी रीडिजाइन ड्रॉइंग एडिटर रोल आउट कर रही है। फिलहाल, इसे चुनिंदा यूजर्स के लिए लाया गया है। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: पब्लिक प्लेस में नहीं सुनना चाहते WhatsApp Voice Note, ऐसे Text में बदलकर पढ़ें पूरा मैसेज
WABeatinfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.10.22 update से पता चला है कि कंपनी नए डिजाइन वाला ड्रॉइंग एडिटर रोल आउट कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि WABetainfo, व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर नजर रखती है। इस वेबसाइट के द्वारा बताए गए व्हाट्सऐप की अक्सर खबरें सही साबित होती हैं। और पढें: WhatsApp को ऐसे करें Personal Notes App की तरह इस्तेमाल
कुछ समय पहले आई रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp beta for Android 2.24.9.6 update से पता चला था कि कंपनी रीडिजाइन ड्रॉइंग एडिट पर काम रही है। इंटरफेस में बदलाव यूजर्स के एक्पीरियंस को मजेदार बनाने के लिए किया गया है। अब ऐप के इस एडिटिंग टूल से वीडियो और फोटो एडिट करने और भी आसान हो गया है।
रिपोर्ट में स्क्रीनशॉट दिया गया है। इसके अनुसार, नए ड्रॉइंग टूल में ब्रश और कलर टूल के लिए नीचे पट्टी देखने को मिल रही है। पिछले अपडेट में, कलर बार को स्क्रीन के टॉप पर रखा गया था, जिसे बड़े डिस्प्ले पर एक्सेस करना काफी मुश्किल था। ड्राइंग एडिटर के लिए बदला गया इंटरफेस में इस टूल को स्क्रीन के नीचे लाकर एडिंग एक्पीरियंस को मजेदार बनाया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी व्हाट्सऐप ने रीडिजाइन ड्रॉइंग एडिटर को केवल टेस्टिंग के तौर पर कुछ लकी बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। आगे आने वाले समय में यह स्टेबल वर्जन पर सभी यूजर्स के लिए आ जाएगा।
इंटरफेस में किए जा रहे कई बदलाव यूजर्स के लिए ऐप को और भी आसान और मजेदार बना देंगे।