WhatsApp भविष्य में कई शानदार फीचर्स रोल आउट करने वाला है। Meta के स्वामित्व वाला यह इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप न सिर्फ यूजर्स को मैसेज करने की सुविधा देता है। बल्कि वे इसके जरिए डॉक्यूमेंट, फोटो और वीडियो भी शेयर कर सकते हैं। व्हाट्सऐप से मीडिया शेयर करते समय उसकी क्वालिटी खराब हो जाती है। और पढें: WhatsApp की चैट विंड का जल्द बदलेगा डिजाइन, नई शेप में देखने को मिलेंगे मैसेज
इस समस्या को दूर करने के लिए कंपनी हाई-क्वालिटी मीडिया शेयर करने की सुविधा दे रहा है। अभी कुछ दिनों पहले कंपनी ने हाई-क्वालिटी फोटो शेयर करने की सुविधा जारी की थी। अब ऐप वीडियो के लिए यह फीचर रोल आउट कर रहा है। फिलहाल, इसे केवल बीटा यूजर्स के लिए लाया गया है। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp चैट में अब PDF फाइल्स डायरेक्ट होंगी ओपन और कर सकेंगे Edit, Adobe Acrobat के साथ मिलाया हाथ
WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने नए फीचर के रोल आउट की जानकारी दी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp beta for Android 2.23.14.10 update इंस्टॉल करने के बाद एक फीचर रोल आउट किया जा रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स हाई-क्वालिटी वीडियो शेयर कर सकते हैं। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक
हालांकि, इसे अभी कुछ बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। आगे आने वाले समय में कंपनी इसे सभी फीचर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।
इससे पहले WhatsApp beta for Android 2.23.12.13 update के साथ बीटा यूजर्स के लिए हाई-क्वालिटी फोटो शेयर करने की सुविधा जारी की थी। यह फीचर यूजर्स को बेहतर क्वालिटी के साथ आसानी से फोटो शेयर करने की सुविधा देता है।
हाई-क्वालिटी का यूज करके फोटो भेजते समय मैसेज बबल के भीतर इसे हाई-क्वालिटी वाली फोटो के रूप में दिखाने वाला एक नया टैग दिखाई देता है। पिछले कुछ हफ्तों में यूजर्स ने वीडियो पर भी यही टैग देखा है। हालांकि, वीडियो के लिए इस ऑटोमैटिक टैगिंग के पीछे की प्रक्रिया साफ नहीं है।
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है। इसमें वीडियो शेयर करते समय यूजर्स को मिल रहे दो ऑप्शन दिखाए गए हैं। वीडियो सिलेक्ट करने पर अब दो ऑप्शन Standard Quality और HD Quality का ऑप्शन मिलेगा।
ध्यान रखें कि यदि आप जानना चाहते हैं कि क्या यह सुविधा आपके व्हाट्सऐप अकाउंट के लिए इनेबल है तो ऐसे वीडियो को सिलेक्ट करें, जो साइज में बड़ा हो। इसे अभी कुछ बीटा यूजर्स के लिए लाया गया है। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ यह सभी के लिए रोल आउट किया जाएगा।