Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 18, 2025, 04:16 PM (IST)
WhatsApp Status Update के लिए एक नया फीचर रोल आउट हो रहा है। अब यूजर्स अपने स्टेटस अपडेट पर ऑडियो म्यूजिक शेयर कर सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा अभी कुछ ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है। अभी तक, लोगों के पास केवल वीडियो शेयर करने की सुविधा थी, लेकिन अब वे कोई भी म्यूजिक शेयर कर सकते हैं। ऐसा करना बहुत आसान है। आइये, इस फीचर के बार में डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे
Google Play Store पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.25.2.5 update से पता है कि लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में Music for status updates फीचर रोल आउट हो रहा है। WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में इस फीचर की जानकारी मिली है। इससे पहले आई रिपोर्ट में बताया गया था कि फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है। हालांकि, अब इसे रिलीज कर दिया गया है। और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी देखने को मिल रहा है। इसमें यह फीचर साफ-साफ दिखाई दिया है। कुछ बीटा यूजर्स इस फीचर का यूज कर पा रहे हैं। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने स्टेटस अपडेट में म्यूजिक जोड़ सकते हैं। यूजर्स को यह ऑप्शन ड्राइंग एडिटर में मिले रहा है।
यूजर्स इस ऑप्शन के जरिए मेटा द्वारा दिए गए म्यूजिक कैटलॉग से ब्राउज कर सकते हैं। यह वही म्यूजिक लाइब्रेरी है, जिसे यूजर्स पहले से ही Instagram पर एक्सेस करते हैं। इस कैटलॉग के साथ, यूजर्स अपने स्टेटस अपडेट में शामिल करने के लिए अपने पसंदीदा गाने, कलाकार या ट्रेंडिंग ट्रैक सर्च कर सकते हैं।
एक बार गाना सिलेक्ट करने के बाद यूजर्स यह सिलेक्ट कर सकेंगे कि वे ट्रैक के किस हिस्से का यूज करना चाहते हैं। फोटो बेस्ड स्टेटस अपडेट के लिए म्यूजुक क्लिप की अधिकतम अवधि 15 सेकंड है। जबकि वीडियो बेस्ट कंटेंट के लिए म्यूजिक क्लिप की अवधि सिलेक्ट की गई वीडियो की लंबाई पर निर्भर करती है। क्लिप सिलेक्ट करने के बाद संगीत को स्टेटस अपडेट में लगाया जा सकेगा। इससे बातचीत में काफी सुधार होगा। बीटा यूजर्स के बाद इसे स्टेबल वर्जन पर सभी के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।